ED Raid in Durg Builders

Chhattisgarh ED Raid: दुर्ग में बिल्डरों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, सजल जैन-विश्वास गुप्ता से पूछताछ

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर ED की कार्रवाई जारी है। CRPF जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh ED Raid: दुर्ग में बिल्डरों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, सजल जैन-विश्वास गुप्ता से पूछताछ

Enforcement Directorate Rain in Durg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार सुबह जांच एजेंसी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर  एक साथ दबिश दी। दोनों स्थानों पर जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है और दस्तावेजों समेत कई रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ED की टीम में सात अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है और जांच के दौरान अधिकारी किसी तरह की जानकारी साझा करने से बच रहे हैं।

सुरक्षा में CRPF जवान तैनात

ED की कार्रवाई के दौरान दोनों ठिकानों पर सुरक्षा के लिए CRPF के जवानों को तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद ED की टीम ने उन्हें कार्रवाई की जानकारी दी।

जांच में क्या खंगाला जा रहा है

ED की टीम दोनों कारोबारियों से जुड़े दस्तावेज, संपत्तियों के रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से संबंधित कागजात की जांच कर रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी पड़ताल किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस मामले या किस वित्तीय जांच के सिलसिले में की जा रही है। न ही बरामदगी या जब्ती को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष से करीबी की चर्चा

सजल जैन और विश्वास गुप्ता को कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का करीबी बताया जाता रहा है। दोनों लंबे समय से दुर्ग के रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय बताए जाते हैं। यह भी चर्चा रही है कि कई अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की रकम इनके रियल एस्टेट कारोबार में निवेश की गई है। हालांकि इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बताया जाता है कि सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर पहले भी एसीबी की कार्रवाई हो चुकी है। अब ED की ताजा छापेमारी के बाद पुराने मामलों और कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल जांच जारी है। ED की कार्रवाई पूरी होने और जांच एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस कार्रवाई में क्या मिला और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026