Chhattisgarh Police Seizes 20 Quintal Ganja Truck

चूना पत्थर की आड़ में नशे की तस्करी; अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, 2 पकड़ाए

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर पुलिस ने 20 क्विंटल गांजा लोड ट्रक जब्त किया है। करीब 10 करोड़ की इस खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

चूना पत्थर की आड़ में नशे की तस्करी;  अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, 2 पकड़ाए

Chhattisgarh Crime News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर की गई कार्रवाई में करोड़ों रुपये की अवैध खेप के साथ एक 16 चक्का ट्रक को जब्त किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और पूरे नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है।

भोर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शुक्रवार की भोर में बसंतपुर पुलिस ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छिपा होने की पुष्टि हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि ट्रक में करीब 20 क्विंटल गांजा लोड था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अंतरराज्यीय तस्करी का खुलासा

पुलिस ने मौके से ट्रक मालिक और तस्कर लोकेश शर्मा और उसके सहयोगी आमिस अंसारी को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जांच में पता चला कि गांजा ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से लोड किया गया था और इसे छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। इस रूट में जशपुर जिले से प्रवेश करते हुए कई जिलों से ट्रक गुजर चुका था।

चूना पत्थर के बोरे बनाये गए थे ढाल

तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए बेहद सुनियोजित तरीका अपनाया था। ट्रक में नीचे और ऊपर चूना पत्थर की बोरियां रखी गई थीं, जबकि बीच में गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। बाहर से देखने पर ट्रक में केवल निर्माण सामग्री दिखाई देती थी, लेकिन तलाशी के दौरान पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

पहले भी सामने आ चुका है नाम

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लोकेश शर्मा पहले भी बड़े गांजा जब्ती मामले में मुख्य आरोपी रहा है। उस दौरान भी करीब 12 क्विंटल गांजा पकड़ा गया था और ट्रक उसी के नाम पर दर्ज था। इस बार भी बरामद ट्रक उसी के स्वामित्व में पाया गया है, जिससे उसके एक संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की पुष्टि हो रही है।

साइबर सेल की मदद से ट्रैकिंग

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। साइबर सेल की मदद से उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बनारस मार्ग पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर ट्रक को रोका और बड़ी खेप पकड़ ली।

कई जिलों से गुजरता रहा ट्रक

जानकारी के मुताबिक ट्रक जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर जिलों के कई इलाकों से गुजर चुका था, लेकिन कहीं भी इसकी जांच नहीं हो सकी। बसंतपुर पुलिस की सतर्कता के चलते यह खेप उत्तर प्रदेश पहुंचने से पहले ही पकड़ ली गई।

गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

एसपी के अनुसार यह पूरा मामला अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जिसमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब पूरे सिंडिकेट और इसके पीछे काम करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026