Korba Pasan 40 elephants Herd Crop Damage

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

Elephant Herd Terror in Chhattisgarh

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में जंगली हाथियों के दल ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पसान, कोरबी और मोरगा के आसपास के जंगलों में करीब 40 हाथियों का झुंड घूम  रहा है। गांवों में बार बार घुसकर ये हाथी फसल को रौंद रहे हैं। साथ ही मकान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खबर मिलने पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने वन विभाग और प्रशासन से हालात की जानकारी ली।

रात भर जागकर पहरा दे रहे ग्रामीण

सूत्रों के अनुसार यह दल पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से इलाके में डटा है। शाम ढलते ही हाथी गांवों की तरफ बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण पूरी रात जागकर टॉर्च जलाते हैं और ढोल नगाड़े बजाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते हैं। कई किसानों की खड़ी धान की फसल हाथियों ने पूरी तरह रौंद दी है। इतना ही नहीं कुछ कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है। फसल पकने के इन मौसम में यह किसानों के लिए दोहरी मार जैसा है।

सांसद ने अफसरों को दिए निर्देश

सांसद ज्योत्सना महंत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और वनमंडल अधिकारियों से बात कर मौजूदा स्थिति समझी। उनका कहना है कि सबसे पहले ग्रामीणों की जान की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने वन विभाग से हाथी प्रभावित गांवों में गश्त बढ़ाने, हाथी मित्र दलों को सक्रिय करने और मुनादी कराकर लोगों के समय पर अलर्ट करने को कहा। हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए पर्याप्त टीम और संसाधन लगाने के निर्देश भी दिए गए।

मुआवजे में लापरवाही न हो

सांसद ने अधिकारियों से कहा है कि फसल, मकान और दूसेर जन धन के नकुसान का जल्द सर्वे कराया जाए। प्रभावितों को शासन के प्रावधान के हिसाब से उचित मुआवजा मिले और इस प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने प्रशासन से यह मांग भी की कि प्रभावित गांवों में टॉर्च, मशाल और पटाखे उपलब्ध कराए जाएं और जागरूकता अभियान चलाया जाए।

ग्रामीणों से अपील, हाथियों से दूरी रखें

सांसद ने ग्रामीणों से कहा है कि हाथी दिखें तो दूर रहें, उन्हें छेड़ें नहीं और तुरंत वन विभाग को खबर करें। रात में अकेले जंगल की ओर न जाएं। कोरबा हाथी प्रभावित जिलों में गिना जाता है। पसान, पोड़ी उपरोड़ा, कटघोरा और केंदई रेंज उस हाथी कॉरिडोर से जुड़े हैं, जो छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश तक जाता है। हर साल धान पकने के समय यहां हाथियों की आमद बढ़ जाती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026