ये क्या हुआ! रायपुर ट्रैफिक ने बिलासपुर पुलिस की गाड़ी जब्त की, काटा 25000 का चालान, जानें

ये क्या हुआ! रायपुर ट्रैफिक ने बिलासपुर पुलिस की गाड़ी जब्त की, काटा 25000 का चालान, जानें

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर बिलासपुर पुलिस की गाड़ी को जब्त कर लिया। साथ ही 20500 रुपये का मोटा चालान काट दिया।

By : स्वदेश डेस्क
ये क्या हुआ! रायपुर ट्रैफिक ने बिलासपुर पुलिस की गाड़ी जब्त की, काटा 25000 का चालान, जानें

रायपुरः छत्तीसगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ऐसा कदम उठाया है जिसने सबको चौंका दिया। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने बिलासपुर पुलिस विभाग की एक गाड़ी को जब्त कर लिया। साथ ही उसका भारी भरकम चालान काट दिया है।

दरअसल, इस गाड़ी में लाल और नीली बत्तियां, सायरन के अलावा पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ी रिपेयर के लिए बिलासपुर से रायपुर लाई जा रही थी। वहीं, गाड़ी का चालान काटने की वजह चौंकाने वाली है।

नशे में था गाड़ी का ड्राइवर

बिलासपुर पुलिस विभाग की गाड़ी लाने वाला ड्राइवर शराब के नशे में पाया गया। नशे में गाड़ी चलाने के मामले में विभाग ने गाड़ी को जब्त कर लिया। रिपेयर को लाने वाली गाड़ी में नीली बत्ती, पुलिस बोर्ड और सायरन लगा हुआ था। जब गाड़ी को रोका गया तो पता चला की ड्राइवर शराब के नशे में हैं।

रायपुर पुलिस ने 20500 का काटा चालान

इतना ही नहीं पकड़ी गई गाड़ी एक प्राइवेट ट्रैवल कंपनी की थी और पुलिस विभाग में संचालित की जा रही थी। ड्राइवर के नशे में होने के चलते गाड़ी जब्त कर ली गई। साथ ही 20500 रुपए का चालान भी काट दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई का संदेश देने का उद्देश्य यह है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यहां तक की पुलिस डिपार्टमेंट की गाड़ी भी नहीं।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें कि नशे में गाड़ी चलाना, इमरजेंसी सिंग्नल का गलत उपयोग करने पर सजा का प्रावधान है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 पर राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा हुई। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की, जिसमें अनंत विजय और मोहन सुंदरानी जैसे नाम हैं।

Nov 01, 2026