Saurabh chandrakar Fake Passport big reveal

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Fake Passport big Expose

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में जारी पासपोर्ट मिला है। यह पासपोर्ट अजंता मेंडिस के नाम पर बनाया गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, सौरभ ने इसी फर्जी पहचान के सहारे अपनी असली पहचान छिपाई और विदेश में रहने की कोशिश करता रहा। जुलाई में ओमान में उसे हिरासत में लिए जाने की वजह भी यही पासपोर्ट बना।

रविवार को भारत लाकर सोमवार को कोर्ट में पेशी

सौरभ चंद्राकर को अब भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष टीम उसे रविवार शाम ओमान से लेकर आई। सोमवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जज के कमरे में पेश किया।

 करोड़ों के सट्टेबाजी घोटाले का आरोपी

सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी सिंडिकेट का प्रमोटर है। उस पर करीब 6000 करोड़ रुपये के अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप है। वह सीबीआई के दो मामलों में फरार था। अब इन दोनों मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज है।

सीबीआई के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर एजेंसी ने महादेव ऑनलाइनल बुक मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच में सामने आया कि यह देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में से एक था। इतना ही नहीं इसे देश के बाहर से चलाया जा रहा था।

रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर ओमान से पकड़ा गया

जांच एजेंसियाँ 2023 से ही सौरभ चंद्राकर की तलाश में थीं। हाल ही में ईडी को उसके ओमान में होने की जानकारी मिली। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने ओमान के अधिकारियों से संपर्क किया। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।

प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

हिरासत के बाद सीबीआई और ईडी ने ओमान को प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक प्रस्ताव भेजे। इन प्रस्तावों के साथ सौरभ के खिलाफ जुटाए गए सबूत भी साझा किए गए। ओमान सरकार और वहां की पुलिस के सहयोग से उसे भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हुई।

पैसे विदेश भेजने का गजब जुगाड़

सीबीआई की जांच के मुताबिक, सट्टेबाजी से मिलने वाील रमक को बड़ संक्या में म्यूल बैंक खातों के जरिए इधर-उधर किया जाता था। कई लेनदेन के बाद यह पैसा हवाला चैनलों से विदेश भेज दिया जाता था। एजेंसी का कहना है कि इस रकम का एक हिस्सा सरकारी कर्मचारियों को कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी देने में भी इस्तेमाल हुआ, ताकि सट्टेबाजी का नेटवर्क बिना रुकावट चलता रहे।

चंद्राकर पर किन धाराओं में चार्जशीट

इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, बीएनएस और छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। फिलहाल में मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच और तेज होने की उम्मीद है।

दुबई की शादी भी रही चर्चा में

मार्च में ईडी ने सौरभ चंद्राकर से जुड़े मामले में करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी। इसमें दुबई के महंगे इलाकों में मौजूद लग्जरी विला और अपार्टमेंट भी शामिल थे। साल 2023 में दुबई में हुई सौरभ की करीब 200 करोड़ रुपये की आलीशान शादी भी खूब चर्चा में रही थी। बताया गया कि परिवार के सदस्य प्राइवेट जेट से पहुंचे थे और बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मेहमानों में शामिल थीं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026