Chhattisgarh Scholarship Stuck for 8255 Children

Student Scholorship: फाइलों में अटकी पढ़ाई; सफाई कर्मियों के 8255 बच्चों की स्कॉलरशिप पर आखिरी अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ में सीवर और कचरा बीनने वाले कर्मियों के 8,255 बच्चों की स्कॉलरशिप अटकी है। ढाई महीने बाद भी नगरीय निकायों ने ब्योरा नहीं दिया, अब सूडा ने सात दिन का आखिरी अल्टीमेटम दिया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Student Scholorship: फाइलों में अटकी पढ़ाई; सफाई कर्मियों के 8255 बच्चों की स्कॉलरशिप पर आखिरी अल्टीमेटम

Scholorship Form in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरों को साफ रखने वाले सीवर और कचरा बीनने वाले कर्मियों के बच्चों की पढ़ाई का सहारा सरकारी फाइलों में फंस गया है। छत्तीसगढ़ में 8255 बच्चों की प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप इसलिए अटकी है कि नगरीय निकाय पात्र बच्चों की जानकारी ही नहीं भेज पाए। राज्य शहरी विकास अभिकरण यानी सूडा ने जुलाई में ब्योरा मांगा था। ढाई महीने बीत गए लेकिन जवाब नहीं आया। अब सूडा ने स्मरण पत्र जारी कर नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को सात दिन का समय दिया है।

नमस्ते योजना के तहत मिलनी है छात्रवृत्ति

मामला नमस्ते यानी नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम योजना का है। इसमें सत्यापित सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों के साथ कचरा बीनने वाले श्रमिकों के बच्चों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जानी है। प्रदेश के इस योजना के दायरे में 1362 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारी और 6893 कचरा बीनने वाले श्रमिक आते हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने इन कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

सूची तैयार फिर भी आगे नहीं बढ़ी प्रक्रिया

लोक शिक्षण संचालनालय ने पात्र बच्चों की सूची पहले ही उपलब्ध करा दी है। इसके बावजूद निकायों से जानकारी न मिलने के कारण लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। जिन परिवारों के लोग दिन रात शहर की सफाई में लगे रहते हैं।  उनके बच्चों की पढ़ाई की मदद खुद सुस्ती की धूल फांक रही है। सूडा ने 24 जुलाई को पहली बार पत्र जारी कर ब्यौरा मांगा था।

चार महीने से चल रही चिट्ठियों की कहानी

इस स्कॉलरशिप का मामला कई स्तरों से गुजर चुका है। केंद्र ने 8 जून को राज्य सरकार को पत्र भेजा। 15 जून को राज्य शासन ने संबंधित विभाग के आयुक्त को लिखा। 30 जून को विभाग ने सूडा से जानकारी मांगी। 24 जुलाई को सूडा ने निकायों को पत्र जारी किया। लेकिन ब्योरा नहीं मिला। इसके बाद  8 अक्टूबर को सूडा ने दोबारा पत्र लिखकर निकायों को सात दिन में जानकारी देने के निर्देश दिए। यानी चार महीने से ज्यादा वक्त चिट्ठियों में ही गुजर गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026