छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा फिर स्थापित, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा फिर स्थापित, आरोपी गिरफ्तार

By : Swadesh Bhopal
छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा फिर स्थापित, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़े जाने के दूसरे दिन सोमवार को वीआईपी चौक पर इसे दोबारा स्थापित कर दिया गया। रविवार को हुई इस घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला दिया था। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी बन गई। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी मनोज कुरें को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने कबुला की प्रतिमा तोड़ने की बात

सीएसपी रामाकांत साहू ने बताया कि मनोज कुरें, सारंगढ़ के पुसौर का निवासी है। उसे सोमवार सुबह राम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

अस्मिता को बनाया चाबी स्टैंड

एक ओर जहाँ प्रतिमा खंडित होने का मामला शांत नहीं हुआ है, वहीं सक्ती जिले में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान की एक और घटना सामने आई। दरअसल, कलेक्टर कक्ष के बगल में स्थित प्रतीक्षा कक्ष में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को चाबी स्टैंड के रूप में रखा गया। प्रतिमा सोफा के बगल में कम ऊँचाई पर रखी गई, जबकि इसे ऊँचे आसन पर विराजित किया जाना चाहिए था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अपमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और प्रतिमा को ऊँचे स्थान पर स्थापित करने की भी मांग की है।

मामले को दबाने की कोशिश?

पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी गाँव में मारपीट की घटनाओं में शामिल रहा है और अचानक उग्र हो जाता है। वहीं, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से नहीं ले रहा और मानसिक विक्षिप्तता का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

मानसिक बीमार है आरोपी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने प्रतिमा तोड़ने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से बीमार और घटना के समय नशे की हालत में था। परिजनों ने भी उसकी मानसिक स्थिति खराब होने की पुष्टि की है। बताया गया कि उसका इलाज सेंद्री और रांची में हो चुका है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को

Nov 03, 2026