जनजाति अंचल के स्कूल से निकली प्रतिभा का चमका सितारा, एक छात्रा को मेरिट सूची में तीसरा स्थान
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में एक स्कूल ऐसा भी है, जिसमें कोई 12वीं फेल नहीं हुआ। बल्कि सभी के सभी 12वीं पास हो गए। जी हां, पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा का कक्षा 12वीं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। यहां के सभी बच्चे अच्छे अंकों से पास हुए हैं।
इस स्कूल में अधिकतर बच्चियां जनजाति वर्ग की हैं, इसलिए यह सफलता अभूतपूर्व है। सबसे खास बात ये है कि इस स्कूल की एक बालिका कुमकुम अहरवार ने ललित कला और गृह विज्ञान समूह में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा को 478 अंक हासिल हुए हैं। कुमकुम बेहद साधारण किसान की बेटी है। जनजाति क्षेत्र में इस कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का शतप्रतिशत परिणाम आना अभूतपूर्व बताया जा रहा है। इस स्कूल में कक्षा 12वीं में 159 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। इसमें 90 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
प्राचार्य ने कहा-प्रधानमंत्री की मन बात से मिली प्रेरणा
प्राचार्य अनिल नेमा ने बताया कि प्रधानमंत्री की मन की बात से उन्हें और बच्चों को बहुत प्रेरणा मिली है, जिसके कारण उनके स्कूल का दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत आया है। 12वीं में 90 लड़कियों को जो लैपटॉप मिल रहा है, यह शिक्षकों की बच्चों की मेहनत का परिणाम है।
फैक्ट फाइल
कक्षा 10 वीं में 100 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 33 छात्रों के 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं। कुछ 91 लड़कियों ने परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।
कला समूह में 89 लड़कियों में से 44 के 75 फीसदी से ज्यादा अंक आए। -विज्ञान समूह में 17 लड़कियों में से पांच को 75 प्रतिशत से ज्यादा अंका
गृह विज्ञान में 53 में से 41 बालिकाओं के 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले। इस तरह कुल 159 में से 155 लड़कियां प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।
कुमकुम की सफलता का राज सोशल मीडिया से द से दूरी
इस स्कूल की छात्रा कुमकुम अहरवार ने कक्षा 12 वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। कुमकुम ने बताया कि कि सोशल मीडिया से दूर रहने और स्कूल के शिक्षकों नियमित रूप से पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की.
सरकार से सभी 90 छात्राओं को मिलेंगे लैपटॉप
सरकारी नियम के हिसाब से इन सभी लड़कियों को सरकार की तरफ से लैपटॉप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री की जनहित की योजना के अंतर्गत कक्षा बारहवी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाते हैं। इस तरह यह मध्यप्रदेश का संभवतः एक मात्र ऐसा स्कूल होगा जो जिस स्कूल में अध्ययनरत एक साथ 90 छात्राओं को लैपटॉप मिलेंगे।