सुपरक्रॉस बाइक चैंपियनशिप में सीएम ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

सुपरक्रॉस बाइक चैंपियनशिप में सीएम ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

By : Swadesh Bhopal
सुपरक्रॉस बाइक चैंपियनशिप में सीएम ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है।

100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स शामिल

देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जैसे रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति का जोश जगाया था, वैसे ही यह सुपरक्रॉस चैंपियनशिप जमीन पर युवाओं के जुनून को नई उड़ान दे रही है।

ये सिर्फ रेस नहीं अनुशासन औऱ सुरक्षा का पाठ है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक रेस नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा का पाठ है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना, स्पोर्ट्स टूरिज्म और मोटर स्पोर्ट्स जैसे नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है और युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सुरक्षित रेस करें, अपने कौशल का प्रदर्शन करें और दर्शक जिम्मेदारी के साथ इस खेल का आनंद लें।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक, अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

Diwali Bonus News: CM साय ने बस्तर के मांझियों और चालकियों को दी दिवाली की सौगात, मानदेय 5000 और 3500 रुपये

Diwali Bonus News: CM साय ने बस्तर के मांझियों और चालकियों को दी दिवाली की सौगात, मानदेय 5000 और 3500 रुपये

बस्तर के मुरिया दरबार में सीएम विष्णुदेव साय ने मांझियों का मानदेय बढ़ाकर 2000 से 5000 रुपये और चालकियों का 1500 से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया है।

Oct 24, 2026
India vs Zimbabwe: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, संभालेंगी टीम की कमान

India vs Zimbabwe: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, संभालेंगी टीम की कमान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है।

Oct 12, 2026
CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने दिया किसानों को तोहफा, बढ़ाई गन्ना खरीदी दर

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने दिया किसानों को तोहफा, बढ़ाई गन्ना खरीदी दर

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबर सामने आई है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय की सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ने की खरीदी दर को बढ़ाकर 425 प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया है।

Oct 10, 2026
CG CM Singapur: सिंगापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ CM साय, सिंग फोरम 2026 और CEO राउंडटेबल में रखेंगे निवेश संभावनाएं

CG CM Singapur: सिंगापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ CM साय, सिंग फोरम 2026 और CEO राउंडटेबल में रखेंगे निवेश संभावनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निवेश आकर्षित करने सिंगापुर पहुंचे हैं। वे सिंग फोरम 2026 में शामिल होंगे और सीईओ राउंडटेबल में वैश्विक उद्योगपतियों से मिलेंगे।

Oct 03, 2026
Asian Games: एशियन गेम्स की गोल्ड विनर संजू देवी से CM साय से 51 लाख,डेप्युटी सीएम साव से मिला सम्मान

Asian Games: एशियन गेम्स की गोल्ड विनर संजू देवी से CM साय से 51 लाख,डेप्युटी सीएम साव से मिला सम्मान

एशियन गेम्स में कबड्डी का सोना जीतने वाली कोरबा की संजू देवी से सीएम विष्णुदेव साय और डेप्युटी सीएम साव ने अलग-अलग मुलाकात की है। सीएम ने 51 लाख के ईनाम का ऐलान किया। डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया।

Sep 29, 2026