Asian games gold winner meet cm sai and deputy cm

Asian Games: एशियन गेम्स की गोल्ड विनर संजू देवी से CM साय से 51 लाख,डेप्युटी सीएम साव से मिला सम्मान

एशियन गेम्स में कबड्डी का सोना जीतने वाली कोरबा की संजू देवी से सीएम विष्णुदेव साय और डेप्युटी सीएम साव ने अलग-अलग मुलाकात की है। सीएम ने 51 लाख के ईनाम का ऐलान किया। डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया।

By : संजय चतुर्वेदी
Asian Games: एशियन गेम्स की गोल्ड विनर संजू देवी से CM साय से 51 लाख,डेप्युटी सीएम साव से मिला सम्मान

CG CM and Deputy CM felicitated kabaddi player

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी का स्वर्ण पदक जीतने वाली संजू देवी का छत्तीसगढ़ में स्वागत का सिलसिला जारी है। कोरबा जिले की इस बेटी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय औ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अलग-अलग मुलाकात की। सीएम ने 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का एलान किया। वहीं, डेप्युटी सीएम ने संजू के साथ उनके माता-पिता का भी सम्मान किया।

फाइनल में ईरान को हराया

जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स की महिला कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को मात देकर स्वर्ण जीता। इसी जीत में संजू का अहम योगदान रहा। प्रदेश की इस बेटी ने भारत के साथ छत्तीसगढ़  की करीब 3 करोड़ जनता को गौरवान्वित होने का मौका दिया।

सीएम साय ने रायपुर में की मुलाकात

सोमवार को रायपुर में मुख्यंत्री ने संजू से खेल के अनुभवों पर आत्मीय बातचीत की  थी। उन्होंने कहा कि संजू ने मेहनत और लगन से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। साय के अनुसार, एक खिलाड़ी की जीत गांव और छोटे शहरों के हजारों बच्चों को सपने देखने का हौसला देती है। सीएम पहले फोन पर भी बधाई दे चुके थे। संजू ने बधाई पर आभार जताया और कहा कि यह प्रोत्साहन उन्हें और बेहतर खेलने की प्रेरणा देगा।

डेप्युटी सीएम ने माता-पिता को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय आवास पर संजू से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि पर भारत के साथ छत्तीसगढ़ के करीब 3 करोड़ लोगों को गर्व है। साव ने टूर्नामेंट के सफर और मैचों की रणनीति के बारे में भी विस्तार से पूछा। संजू ने बताया कि टीम ने खेल कौशल और सही योजना के दम पर प्रतिद्वंदियों का सामना किया। इस दौरान संजू की मां अमरीका बाई और पिता रामजी भी मौजूद रहे। साव ने बेटी की सफलता में परिवार के त्याग और सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का फायदा प्रदेश के दूसरे खिलाड़ियों को भी मिलेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026