CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने भोपाल मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, एम्स तक का किया सफर

CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने भोपाल मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, एम्स तक का किया सफर

8 सालों के इंतजार के बाद 20 दिसंबर को भोपालवासियों को मेट्रो की सौगात मिल गई है। सीएम मोहन ने केंद्रीय मंत्री के साथ हरी झंडी दिखाने के बाद एम्स तक का सफर किया।

By : स्वदेश डेस्क
CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने भोपाल मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, एम्स तक का किया सफर

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अब से मेट्रोपॉलिटन सिटी की लिस्ट में आ गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहले मेट्रोपॉलिटन शहर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सुभाष नगर डिपो से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की।

इस ऐतिहासिक उद्घाटन यात्रा में 30 स्कूली बच्चों समेत कुल करीब 300 लोगों ने सफर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, नगरीय प्रशासन मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य जनप्रतिनिध सुभाष नगर डिपो से मेट्रो में सवार होकर एम्स तक का सफर किया।




 16 साल का इंतजार 8 साल की मेहनत

भोपाल मेट्रो को यहां तक का सफर तय करन के लिए कई उतार चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ा है। इस प्रोजेक्ट की कल्पना 2009 की गई थी। साल 2011 में डीपीआर बनाने के आदेश हुए। इसके बाद साल 2018 में पहला वर्क ऑर्डर हुआ। करीब आठ साल बाद दिसंबर 2025 में भोपाल मेट्रो की सौगात जनता को मिली है।

प्रायिरिटी कोरिडोर पर चलेगी 6.2 किमी

भोपाल की मेट्रो ट्रेन दो लाइन जिनमें ऑरेंज और ब्लू शामिल है। उनको चलाया जाना है। जहां ऑरेंज लाइन को एम्स से करोंद तक चलाया जाना है। इसमें प्रॉयरिटी कॉरिडोर सुभाषनगर से एम्स है। वहीं, ब्लू लाइन को भदभदा से रत्नागिरी तक चलाना है। दोनों ट्रेनों की कुल लंबाई 30.90 किमी है।

बिना ड्राइवर के चलेगी मेट्रो

भोपाल मेट्रो की सबसे बड़ी बात यह है कि यह बिना सिग्नल और बिना ड्राइवर के चलेगी। इसके लिए कम्युनिकेशन बेस्ट ट्रेन कंट्रोल से चलेगी मतलब यह डिजिटली तकनीक सेंसर और वायरलेस डेटा से चलेगी।

भोपाल मेट्रो में लगाए गए कोच अल्सटॉम मोविया सीरीज के हैं। जो अभी तक लंदन और सिंगापुर में ही चलते हैं। इसके अलावा यह सारे कोच मेक इन इंडिया हैं। कोच गुजरात में बनाए गए हैं।

रबर बेस पैड से रुकेगा साउंड पॉल्युशन

भोपाल मेट्रो के संचालन के लिए रबर बेस पैड साउंड बैरियर लगाए गए हैं। इससे मेट्रो के चलने से शोर कम होगा और ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा। साथ ही 30 फीसदी एनर्जी बचाएगी।

जानें मेट्रो का पूरा रूट

भोपाल मेट्रो रविवार के दिन जनता के सफर के दिन शुरू हो जाएगी। यह मेट्रो प्रायरिटी कॉरिडोर पर ६.२ किमी के रूट पर सुभाष नगर से एम्स तक चलेगी। जानिए इसका रूट और समय-

एम्स से सुभाष नगर

-पहली ट्रेन : एम्स से 9 बजे चलकर 9.03 अलकापुरी, 9.07 डीआरएम, 9.11 आरकेएमपी, 9.14 एमपीनगर, 9.18 बोर्ड, 9.22 केंद्रीय विद्यालय और 9.25 सुभाष नगर।

-दूसरी ट्रेन : एम्स से 10.15 बजे चलकर 10.18 अलकापुरी, 10.22 डीआरएम, 10.26 आरकेएमपी, 10,29 एमपीनगर, 10.33 बोर्ड, 10.37 केंद्रीय विद्यालय और 10.40 सुभाष नगर।

-तीसरी ट्रेन : एम्स से 11.30 बजे चलकर 11.33 अलकापुरी, 11.37 डीआरएम, 11.41 आरकेएमपी, 11.44 एमपीनगर, 11.48 बोर्ड, 11.52 केंद्रीय विद्यालय और 11.35 सुभाष नगर।

-चौथी ट्रेन : एम्स से 12.45 बजे चलकर 12.48 अलकापुरी, 12.52 डीआरएम, 12.56 आरकेएमपी, 12.59 एमपीनगर, 13.03 बोर्ड, 13.07 केंद्रीय विद्यालय और 13.10 सुभाष नगर।

-पांचवी ट्रेन : एम्स से 14 बजे चलकर 14.03 अलकापुरी, 14.07 डीआरएम, 14.11 आरकेएमपी, 14.14 एमपीनगर, 14.18 बोर्ड, 14.22 केंद्रीय विद्यालय और 14.25 सुभाष नगर।

-छंठवी ट्रेन : एम्स से 15.15 बजे चलकर 15.18 अलकापुरी, 15.22 डीआरएम, 15.26 आरकेएमपी, 15.29 एमपीनगर, 15.33 बोर्ड, 15.37 केंद्रीय विद्यालय और 15.40 सुभाष नगर।

-सातवीं ट्रेन : एम्स से 16.30 बजे चलकर 16.33 अलकापुरी, 16.37 डीआरएम, 16.41 आरकेएमपी, 16.44 एमपीनगर, 16.48 बोर्ड, 16.52 केंद्रीय विद्यालय और 16.55 सुभाष नगर।

-आठवीं ट्रेन : एम्स से 17.45 बजे चलकर 17.48 अलकापुरी, 17.52 डीआरएम, 17.56 आरकेएमपी, 17.59 एमपीनगर, 18.03 बोर्ड, 18.07 केंद्रीय विद्यालय और 18.10 सुभाष नगर।

-नवमी ट्रेन : एम्स से 19 बजे चलकर 19.03 अलकापुरी, 19.07 डीआरएम, 19.11 आरकेएमपी, 19.14 एमपीनगर, 19.18 बोर्ड, 19.22 केंद्रीय विद्यालय और 18.25 सुभाष नगर।

सुभाष नगर से एम्स

-पहली ट्रेन : सुभाष नगर से 9.40 बजे चलकर 9.43 केंद्रीय विद्यालय, 9.47 बोर्ड, 9.51 एमपी नगर, 9.54 रानी कमलापति, 9.58 डीआरएम, 10.02 अलकापुरी और 10.05 एम्स।

-दूसरी ट्रेन : सुभाष नगर से 10.55 बजे चलकर 10.58 केंद्रीय विद्यालय, 11.02 बोर्ड, 11.06 एमपी नगर, 11.09 रानी कमलापति, 11.13 डीआरएम, 11.17 अलकापुरी और 11.20 एम्स।

-तीसरी ट्रेन : सुभाष नगर से 12.10 बजे चलकर 12.13 केंद्रीय विद्यालय, 12.17 बोर्ड, 12.21 एमपी नगर, 12.24 रानी कमलापति, 12.28 डीआरएम, 12.32 अलकापुरी और 12.35 एम्स।

-चौथी ट्रेन : सुभाष नगर से 13.25 बजे चलकर 13.28 केंद्रीय विद्यालय, 13.32 बोर्ड, 13.36 एमपी नगर, 13.39 रानी कमलापति, 13.43 डीआरएम, 13.47 अलकापुरी और 13.50 एम्स।

-पांचवी ट्रेन : सुभाष नगर से 14.40 बजे चलकर 14.43 केंद्रीय विद्यालय, 14.47 बोर्ड, 14.51 एमपी नगर, 14.54 रानी कमलापति, 14.58 डीआरएम, 15.02 अलकापुरी और 15.05 एम्स।

-छंठवी ट्रेन : सुभाष नगर से 15.55 बजे चलकर 15.58 केंद्रीय विद्यालय, 16.02 बोर्ड, 16.06 एमपी नगर 16.09 रानी कमलापति, 16.13 डीआरएम, 16.17 अलकापुरी और 16.20 एम्स।

-सातवीं ट्रेन : सुभाष नगर से 17.10 बजे चलकर 17.13 केंद्रीय विद्यालय, 17.17 बोर्ड, 17.21 एमपी नगर, 17.24 रानी कमलापति, 17.28 डीआरएम, 17.32 अलकापुरी और 17.35 एम्स।

-आठवीं ट्रेन : सुभाष नगर से 18.25 बजे चलकर 18.28 केंद्रीय विद्यालय, 18.32 बोर्ड, 18.36 एमपी नगर, 18.39 रानी कमलापति, 18.43 डीआरएम, 18.47 अलकापुरी और 18.50 एम्स।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026