Bhopal News

Bhopal News: भोपाल में सीएम मोहन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण! सुखविंदर सिंह देंगे परफॉर्मेंस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खेल इतिहास में आज 22 नवंबर 2026 को एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है।

By : विकास जैन
Bhopal News: भोपाल में सीएम मोहन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण! सुखविंदर सिंह देंगे परफॉर्मेंस

Bhopal News: भोपाल में सीएम मोहन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण! सुखविंदर सिंह देंगे परफॉर्मेंस

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खेल इतिहास में आज 22 नवंबर 2026 को एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर के नाथू बरखेड़ा क्षेत्र में निर्मित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का आज शाम भव्य लोकार्पण होगा। रविवार शाम 6 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन में आम नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

सुखविंदर सिंह की आवाज का चलेगा जादू

उद्घाटन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सुखविंदर सिंह की लाइव परफॉर्मेंस होगी। 'चक दे इंडिया' और 'जय हो' जैसे जोश से भर देने वाले गीतों के लिए मशहूर सुखविंदर सिंह अपनी दमदार आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस भव्य शाम में आधुनिक खेल सुविधाओं, संगीत और मध्य प्रदेश की लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। स्टेडियम परिसर में दर्शकों के लिए एक विशेष 'खेल गांव' भी तैयार किया गया है। जहां पिट्टू, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी, भंवरा और रिंग जैसे देसी खेलों का आयोजन होगा। इसके अलावा ग्रामीण परिवेश की झलक, पारंपरिक हस्तशिल्प, लोककला और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

प्रशिक्षकों को मिल रही ट्रेनिंग

इसी बीच, शहर में चल रही महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान राज्य की खेल अकादमियों के कोचों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सेमिनार भी आयोजित किया गया। इसमें भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ ने खिलाड़ियों की फिटनेस, आधुनिक रणनीति और नई ट्रेनिंग तकनीकों के गुर सिखाए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रशिक्षकों के कौशल विकास से प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे और यह नया खेल परिसर युवाओं को खेलों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।

संबंधित सामग्री

MP Bjp Meeting Today: भोपाल में आज प्रदेश भाजपा की हाईलेवल बैठक, रूकी नियुक्तियों पर होगा फैसला!

MP Bjp Meeting Today: भोपाल में आज प्रदेश भाजपा की हाईलेवल बैठक, रूकी नियुक्तियों पर होगा फैसला!

मध्य प्रदेश BJP में लंबे समय से रूकी नियुक्तियों पर विचार करने और उनपर सहमति देने के लिए राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है।

Nov 18, 2026
IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में घटित होने वाली घटनाओं से संबंधी विषयों पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ब्रीफिंग देने के लिए IPS अधिकारी तरुण नायक

Nov 17, 2026
Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक युवा महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

Nov 15, 2026
ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रखा कदम, टीम इंडिया में डेब्यू

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रखा कदम, टीम इंडिया में डेब्यू

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में डेब्यू कर इतिहास रचा। संघर्ष और मेहनत से टीम इंडिया तक पहुंचकर बेटियों के लिए बनी प्रेरणा।

Apr 22, 2026
भुवनेश्वर में MP के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनः सेरेब्रल पाल्सी से जंग, ट्रैक पर अर्पित की जीत

भुवनेश्वर में MP के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनः सेरेब्रल पाल्सी से जंग, ट्रैक पर अर्पित की जीत

भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्पित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने पदक जीते।

Mar 24, 2026