Ladli behna yojana New Registration Documents

Ladli behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में नए नाम जुड़ने का इशारा; पंजीयन शुरू होने से पहले ये दस्तावेज रखें रेडी

देवास में सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना में छूटी पात्र बहनों को जोड़ने का इशारा दिया है। पंजीयन की तारीख तय नहीं है। पर आधार, समग्र आईडी और बैंक खाता अभी से दुरुस्त रखें।

By : संजय चतुर्वेदी
Ladli behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में नए नाम जुड़ने का इशारा; पंजीयन शुरू होने से पहले ये दस्तावेज रखें रेडी

CM Mohan Yadav Ladli behna big announcement

भोपाल। देवास के पुंजापुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से लाड़ली बहना योजना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जिन पात्र बहनों के नाम अब तक योजना में नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें अगले साल यानी 2027 में जोड़ा जाएगा। सीएम के अनुसार, कोई भी महिला योजना से वंचित नहीं रहेगी। इस बयान के बाद उन महिलाओं में उम्मीद जगी है, जो पात्र होने बावजूद अब तक 1500 रुपये महीने की मदद से दूर हैं। हालांकि नए पंजीयन की तारीख सरकार ने अभी घोषित नहीं की है।

जानें सीएम ने इशारे में  क्या कहा

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार लगातार लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेज रही है। अब तक करीब 55 हजार करोड़ रुपये बहनों तक पहुंच चुके हैं। सितंबर में योजना की 40वीं किस्त के तहत 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। अगस्त 2026 में कैबिनेट ने योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी भी दी थी।


अब जानें पंजीयन शुरू होने पर कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए

बता दें कि फिलहाल आवेदन की कोई तारीख तयन हीं है। इसलिए फॉर्म भरने की किसी भी खबर को आधिकारिक न मानें। पंजीयन खुलने पर जानकारी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर आएगी। तब तक पात्र महिलाओं का ये चीजें तैयार रखना समझदारी होगी।
-समग्र परिवार आईडी या सदस्य आईडी।
-आधार कार्ड और समग्र में दर्ज मोबाइल नंबर पास रखें। 
-महिला के अपने नाम का बैंक खाता जरूरी होगा।
-यह खाता आधार से लिंक हो और उसमें डीबीटी सक्रिय हो।
-समग्र पोर्टल पर आधार ई केवाईसी भी पहले से करा लें।
-आवेदन पोर्टल, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या तय कैंप के जरिए कराया जा सकता है।

कौन पात्र है और किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

योजना के लिए मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिला पात्र हैं। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी इसमें आती हैं। आवेदन वाले कैलेंडर वर्ष की 1 जनवरी को उम्र 21 साल पूरी हो और 60 साल से कम हो।
- परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से ज्यादा होने पर, परिवार में आयकरदाता होने, पांच एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन या ट्रैक्टर के अलावा चार पहिया वाहन होने पर लाभ नहीं मिलेगा। कुछ सरकारी नौकरी या पेंशन वाले परिवार भी बाहर रहेंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026