CM Mohan Yadav Compassionate Appointment Orders

MP News: सीएम मोहन यादव 938 अभ्यर्थियों को देंगे अनुकंपा नियुक्ति आदेश, रवींद्र भवन में होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 अक्टूबर को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के 938 अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंपेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
MP News: सीएम मोहन यादव 938 अभ्यर्थियों को देंगे अनुकंपा नियुक्ति आदेश, रवींद्र भवन में होगा कार्यक्रम

CM mohan yadav compassionate appointment

भोपाल। मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 21 अक्टूबर को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के 938 पात्र अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश देंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

किस पद पर कितनी नियुक्तियां

लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग जिलों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश मिलेंगे। इनमें 655 सहायक ग्रेड तीन, 26 प्राथमिक शिक्षक और 257 भृत्य शामिल हैं। उन्होंने इसे पात्र परिवारों को शासकीय सेवा से जोड़ने की दिशा में सरकार की संवेदनशील पहल बताया।

नए कर्मचारियों का प्रशिक्षण

आदेश वितरण के बाद नवनियुक्त सहायक ग्रेड तीन कर्मचारियों, प्राथमिक शिक्षकों और भृत्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। आयुक्त के अनुसार इससे नए कर्मचारियों को अपने दायित्वों और विभाग की कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाले संभागीय संयुक्त संचालकों और विभागीय अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभागीय कार्यों में अच्छा योगदान देने वाले अधिकारियों के प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026