CM Yogi Renames Miyanpur Village in UP

लखीमपुर खीरी में CM योगी ने मियांपुर का नाम बदला ‘रविंद्र नगर’, कहा - 'एक भी मियां नहीं, नाम मियांपुर'

लखीमपुर खीरी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मियांपुर गांव का नाम बदलकर रविंद्र नगर करने की घोषणा की। साथ ही विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और जमीन के अधिकार पत्र भी वितरित किए।

By : स्वदेश डेस्क
लखीमपुर खीरी में CM योगी ने मियांपुर का नाम बदला ‘रविंद्र नगर’, कहा - 'एक भी मियां नहीं, नाम मियांपुर'

लखीमपुर खीरी: योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी दौरे के दौरान बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर ‘रविंद्र नगर’ करने की घोषणा की। मोहम्मद तहसील क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने मियांपुर गांव का नाम बदलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गांव में  'एक भी मियां नहीं, नाम मियांपुर'।  

गांव का नाम बदलने की वजह बताई?

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि गांव का नाम गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले की सरकारों ने लोगों की पहचान छिपाने का काम किया, जिसे अब बदला जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने जिले में कुल 817 करोड़ रुपये की 300 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

विस्थापित परिवारों को मिला मालिकाना हक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से आए विस्थापित परिवारों को जमीन का मालिकाना हक सौंपा। इसके अलावा 4356 थारू परिवारों को भी भूमि अधिकार पत्र वितरित किए गए। बताया गया कि ये परिवार लंबे समय से जमीन का उपयोग कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें आधिकारिक स्वामित्व मिला है। 

विपक्ष और तुष्टिकरण की राजनीति पर हमला

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति की। उन्होंने कहा कि “सच्चा शासन वही है, जहां जनता सुखी हो और बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिले।”

राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट

इस दौरे को आगामी चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गांव का नाम बदलने और विस्थापित परिवारों को अधिकार देने जैसे फैसलों को सरकार की बड़ी राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026