सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर,गंदगी देख स्टाफ और CMHO की लगा दी क्लास

सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर,गंदगी देख स्टाफ और CMHO की लगा दी क्लास

छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने हर्रई सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने स्टाफ और CMHO को भी फटकार लगाई है‌।

By : स्वदेश डेस्क
सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर,गंदगी देख स्टाफ और CMHO की लगा दी क्लास

छिंदवाड़ाः मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जन स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायण औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने गुरुवार को हर्रई सिविल अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के ही कलेक्टर सीधे वार्ड, ओपीडी, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र और लैब में पहुंचे और सभी व्यवस्थाओं का करीब से जायजा लिया।

अस्पताल में गंदगी देखकर भड़के कलेक्टर

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में अव्यवस्था और साफ-सफाई की कमी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दश्त नही की जाएगी। उन्होंने स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण और समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की टॉप प्रायोरिटी है।

संविदा डॉक्टर को कड़ी चेतावनी

इंस्पेक्शन के दौरान कलेक्टर उस डॉक्टर के कक्ष तक भी पहुंचे, जिनके खिलाफ पहले से शिकायतें थीं। इतना ही नहीं उनको नोटिस जारी किया जा चुका है। डॉक्टर को फटकार लगाते हुए कलेक्टर ने कहा 'आप संविदा अवधि में काम कर रहे हैं, जहां ड्यूटी लगती है वहां समय पर मौजूद रहें। लापरवाही करेंगे तो सीधी नौकरी जाएगी। कोई बहाना नहीं चलेगा।'

CMHO को बोले- इनके चक्कर में मत निपट जाना

कलेक्टर ने जिला सीएमएचओ नरेश गुन्नाडे को भी सख्त लहजे में फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिस डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है, उसकी जानकारी तक आपको नहीं है, जबकि नोटिस सीधे कलेक्टर की टेबल पर पहुंच रहे हैं। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा 'इनके चक्कर में आप मत निपट जाना, सीएमएचओ साहब।'

कमी मिलने पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, स्टाफ उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में तुरंत सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि अगली जांच में किसी तरह की कमी मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026