स्टार्टअप डे पर कलेक्टर ने किया विंध्य हैंडमूल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

स्टार्टअप डे पर कलेक्टर ने किया विंध्य हैंडमूल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

स्टार्टअप डे पर सतना कलेक्टर ने विंध्य हैंडमूल का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

By : स्वदेश डेस्क
स्टार्टअप डे पर कलेक्टर ने किया विंध्य हैंडमूल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में नेशनल स्टार्टअप डे के मौके पर कलेक्टर ने कई युवा उद्यमियों से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उद्यामियों से चर्चा कर उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर सतीश कुमार एस ने "नेशनल स्टार्टअप डे" पर सतना स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर में आयोजित "टी टॉक विथ कलेक्टर" कार्यक्रम में शामिल होकर स्टार्टअप से मुलाकात की।

कलेक्टर ने विंध्य हैंडमूल और हैंडक्रॉप्ट के फांउडर विकास तिवारी और उनकी पत्नी शिवांगी तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान विकास ने कलेक्टर से चर्चा करते हुए बताया कि वह हैंडमूल के काम को गांव तक पहुंचाकर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना चाहते हैं। ग्रामीण अंचल में वह बुनकरों के माध्यम से कपड़ा बनवाकर उसे मार्केट में उतारेंगे। कलेक्टर ने विकास के इस पहल की तारीफ की।

रीवा के रहने वाले हैं विकास

विकास तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म सेमारिया थाना क्षेत्र के बबैया गांव में हुआ है। विकास की रुचि शुरू से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर रही है। करीब 5 सालों तक अलग-अलग जहगों में रहकर उन्होंने हैंडमूल के काम को बरीकी से सीखा और अब उन्होंने अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया है।

स्टार्टअप के माध्यम से लोगों को मिली नौकरियां

देश में स्टार्टअप की शुरुआत पीएम मोदी ने की थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक दशक पहले प्रधानमंत्री ने देश के समक्ष एक नई सोच रखी थी। 2016 में जब स्टार्टअप इंडिया लॉन्च हुआ तो मात्र 400 के करीब स्टार्टअप हुआ करते थे। आज इस मुहिम ने एक विशाल रूप ले लिया है और 2 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि इन स्टार्टअप के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से 21 लाख से अधिक नौकरियां अभी तक मिली हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026