कर्नल सोफिया अपमान मामला: SC की MP सरकार को फटकार, 2 हफ्ते की दी मोहलत

कर्नल सोफिया अपमान मामला: SC की MP सरकार को फटकार, 2 हफ्ते की दी मोहलत

कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में SC सख्त, MP सरकार को विजय शाह पर केस की मंजूरी 2 हफ्ते में तय करने का आदेश।

By : स्वदेश डेस्क
कर्नल सोफिया अपमान मामला: SC की MP सरकार को फटकार, 2 हफ्ते की दी मोहलत

नई दिल्लीः कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि अब माफी मांगने का वक्त निकल चुका है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी को लेकर दो हफ्ते के भीतर स्पष्ट फैसला लिया जाए।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस बात पर नाराजगी जताई कि विशेष जांच दल (SIT) अपनी रिपोर्ट सौंपे हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। अदालत ने कहा कि यह देरी समझ से परे है।

'अब बहुत देर हो चुकी है'

सुनवाई के दौरान विजय शाह की ओर से वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि मंत्री ने माफी मांग ली है और जांच में सहयोग कर रहे हैं। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा- 'माफी मांगने में बहुत देर हो चुकी है। इस तरह की माफी पहले भी अदालत के सामने आ चुकी है।' कोर्ट ने यह भी दोहराया कि इससे पहले विजय शाह की सार्वजनिक माफी को महज कानूनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करार दिया जा चुका है। बाद में दी गई ऑनलाइन माफी से भी अदालत संतुष्ट नहीं हुई।

एसआईटी रिपोर्ट पर सरकार की चुप्पी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से अभियोजन की मंजूरी पर कोई कदम नहीं उठाया गया। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए और दो हफ्ते में स्थिति स्पष्ट की जाए। बेंच ने यह भी बताया कि एसआईटी रिपोर्ट में विजय शाह से जुड़े कुछ अन्य कथित आपत्तिजनक बयानों का भी जिक्र है। इन मामलों में आगे क्या कार्रवाई प्रस्तावित है, इस पर भी एसआईटी से रिपोर्ट मांगी गई है।

महू के बयान से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला 11 मई का है, जब मंत्री विजय शाह ने इंदौर के महू क्षेत्र के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान में उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। इस बयान के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर 14 मई को मानपुर थाने में विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर को चुनौती देते हुए विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

आप पब्लिक फिगर हैं-सुप्रीम कोर्ट

सोमवार, 19 मई को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मंत्री को सख्त लहजे में याद दिलाया कि वे एक सार्वजनिक पद पर हैं। अदालत ने कहा- 'आप पब्लिक फिगर हैं। बोलते समय आपको अपने शब्दों की मर्यादा समझनी चाहिए। आप अब लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।'

आगे क्या?

अब निगाहें मध्य प्रदेश सरकार पर टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार को दो हफ्तों में तय करना होगा कि विजय शाह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा कब और कैसे शुरू किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं चाहता सुप्रीम कोर्ट, कहा- आदेशों पर जमीन पर हो अमल

पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं चाहता सुप्रीम कोर्ट, कहा- आदेशों पर जमीन पर हो अमल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाने के बजाय नियमों का पालन जरूरी है। दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के उपायों और ग्रीन पटाखों पर भी सुनवाई हुई।

Oct 29, 2026
Amit Shah Bhopal Visit: अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद, राजनीति गरमाई

Amit Shah Bhopal Visit: अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद, राजनीति गरमाई

गृहमंत्री अमित शाह के 3 अक्टूबर के भोपाल दौरे से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके दफ्तर में नजरबंद किया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर चोट बताया। पुलिस का बयान चौंकाने वाला।

Oct 02, 2026
Supreme Court Decisions: सुप्रीम कोर्ट में साइबर सुरक्षा पर चिंता, TMC के 4 फ्रीज बैंक खातों पर भी राहत नहीं

Supreme Court Decisions: सुप्रीम कोर्ट में साइबर सुरक्षा पर चिंता, TMC के 4 फ्रीज बैंक खातों पर भी राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीयों के निजी डेटा की सुरक्षा पर चिंता जताई और डार्क वेब पर डेटा बिक्री का जिक्र किया। दूसरी ओर TMC के चार फ्रीज बैंक खातों पर राहत से इनकार किया।

Oct 01, 2026
Supreme Court Verdict: 'यूपी पुलिस को भंग कर सभी जांच सीबीआई को दे देना चाहिए' जानिए क्यों बोली सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court Verdict: 'यूपी पुलिस को भंग कर सभी जांच सीबीआई को दे देना चाहिए' जानिए क्यों बोली सुप्रीम कोर्ट

छेड़छाड़ मामले में आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपने के बावजूद एफआईआर में अज्ञात दर्ज करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हुआ। अदालत ने यूपी पुलिस की जांच पर तीखी मौखिक टिप्पणी की।

Oct 01, 2026