Amit Shah Bhopal Visit congress Leader House arres

Amit Shah Bhopal Visit: अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद, राजनीति गरमाई

गृहमंत्री अमित शाह के 3 अक्टूबर के भोपाल दौरे से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके दफ्तर में नजरबंद किया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर चोट बताया। पुलिस का बयान चौंकाने वाला।

By : संजय चतुर्वेदी
Amit Shah Bhopal Visit: अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद, राजनीति गरमाई

congress leader house arrest amid amit shah bhopal visit

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर के दिन भोपाल दौरे से ठीक एक दिन पहले राजधानी की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया। शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आने वाले हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और कांग्रेस ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

शाम को कांग्रेस नेता के दफ्तर पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस बल शाम के समय मनोज शुक्ला के कार्यालय पहुंचा। अफसरों ने गृह मंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था का हवाला दिया। साथ ही शुक्ला की आवाजाही पर रोक लगा दी। यानी वे अपने दफ्तर से बाहर नहीं निकल सके।

लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

पुलिस की इस कार्रवाई पर शुक्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका कहना था कि विपक्ष की जिम्मेदारी जनता के मुद्दे, वादे और समस्याएं सामने रखना है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार सवालों और विरोध से घबरा गई है। इसलिए प्रशासनिक तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी कानूनी आधार के विपक्ष नेता को घर या दफ्तर में कैद करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।

कार्यकर्ताओं ने बताया तानाशाही

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी इस कदम को लेकर नाराजगी दिखी। उन्होंने इसे तानाशाही बताया और कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का संवैधानिक हक दबाया जा रहा है।

मामले में प्रशासन ने दी सफाई

दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का पक्ष अलग है। उनके अनुसार वीआईपी दौरे की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026