हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

हरसिद्धि मंदिर के सामने अतिक्रमण हटाने की शिकायत पर दबंगों ने महिला दुकानदार से मारपीट की, CCTV फुटेज सामने आया।

By : स्वदेश डेस्क
हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

उज्जैनः जिले के धार्मिक स्थलों पर फूल प्रसाद की दुकान को हर दिन विवाद देखने को मिल रहे हैं। एक ऐसे ही मामले में गुरुवार के दिन फिर थाना महाकाल पुलिस ने कार्रवाई कर केस दर्ज किया है। हालांकि इस बार विवाद अतिक्रमण हटाने की शिकायत करने को लेकर हुआ। शक्तिपीठ माता हरसिद्धि मंदिर के सामने दुकान संचालक महिला ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत की।

शिकायत मिलने पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया गया। हालांकि महिला को शिकायत करना भारी पड़ गया। क्योंकि जिन लोगों का अतिक्रमण हटा उन्होंने नाराजगी जताते हुए महिला के साथ मारपीट की। मामले में थाना महाकाल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला इस प्रकार है कि शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर के सामने मन्दिर समिति की दुकान नंबर 23 है। इसका संचालन राधा प्रजापति करती हैं। क्षेत्र के ही कुछ दबंगों ने राधा प्रजापति की दुकान के सामने अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगा ली थी। ऐसे में महिला ने नगर निगम में अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी। नगर निगम की टीम ने तत्काल अतिक्रमण हटा दिया।


नगर निगम टीम के जाते ही महिला से मारपीट

दबंग शिकायतकर्ता से नाराज हो गए और जब नगर निगम की टीम चली गई तो उन्होंने महिला शिकायतकर्ता से मारपीट शुरू कर दी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि महिला का गला दबाया जा रहा है उसके साथ मारपीट की जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद दबंगों ने उसके साथ मारपीट की, उस पर हमला किया, सर में और गाल पर मारा। यह लोग आए दिन झगड़ा करते हैं और बार-बार अतिक्रमण कर लेते हैं।


वहीं, मामले में थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मारपीट की इस घटना में गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । जिसमें यशपाल मोंटू और सोनू आरोपी है। महिला का मेडिकल कराया गया है।


संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026