Rajendra Bharti gets 3 years jail in bank scam

कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामलाः कांग्रेस विधायक भारती को तीन साल की सजा, मंडराया विधायिकी जाने का खतरा

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई। 50 हजार के निजी बॉन्ड पर जमानत मिली, 60 दिन में अपील का मौका।

By : स्वदेश डेस्क
कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामलाः कांग्रेस विधायक भारती को तीन साल की सजा, मंडराया विधायिकी जाने का खतरा

कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके सह-आरोपी रघुवीर शरण प्रजापति को भी इतनी ही सजा सुनाई है।

सजा सुनाए जाने के बाद न्यायालय ने दोनों दोषियों को 50 हजार रुपए के निजी बॉन्ड पर जमानत दे दी है। उन्हें उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने के लिए 60 दिन का समय भी दिया गया है। इस तरह मध्य प्रदेश के विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के बाद अब राजेंद्र भारती की विधायकी पर भी खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, मल्होत्रा को सर्वोच्च न्यायालय से कुछ समय के लिए राहत मिल चुकी है।

एक दिन पहले न्यायालय ने माना था दोषी

धोखाधड़ी के मामले में एक दिन पहले ही न्यायालय ने राजेंद्र भारती को दोषी करार दिया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि राजेंद्र भारती को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश रचने और धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े अपराधों का दोषी पाया गया है।

यह मामला लंबे समय से चर्चा में था और इसकी सुनवाई को लेकर भी विवाद हुआ था। दरअसल, राजेंद्र भारती ने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे को ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट से दिल्ली स्थानांतरित कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था।

अपील के लिए 60 दिन

राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। शिकायतकर्ता के वकील अनिल शुक्ला के अनुसार, अपील के लिए श्री भारती को 60 दिन का समय मिलेगा। इस समयावधि में स्थगन नहीं मिला तो उनकी विधायक सदस्यता समाप्त हो सकती है। फिलहाल उनकी सदस्यता पर संकट बना हुआ है।

यह है मामला

राजेंद्र भारती ने वर्ष 1998 की एफडी में कूटरचना कर उसकी अवधि 3 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष कर दी और 13.5 प्रतिशत ब्याज दर पर वर्षों तक राशि निकाली। 3 मार्च 2011 को बैंक अध्यक्ष बने भाजपा नेता पप्पू पुजारी की शिकायत पर सहकारिता विभाग के तत्कालीन संयुक्त पंजीयक अभय खरे ने जांच की थी। जांच में घोटाले का खुलासा हुआ था।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026