8 साल की बहादुर बहन! छोटे भाई को बचाने के लिए आवारा कुत्तों से भिड़ी, टी शर्ट बांधकर बहता खून र

8 साल की बहादुर बहन! छोटे भाई को बचाने के लिए आवारा कुत्तों से भिड़ी, टी शर्ट बांधकर बहता खून रोका

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में आवारा कुत्तों के हमले में 2 बच्चे घायल हो गए। 8 साल की बहादुर बहन ने छोटे भाई को कुत्तों के हमले से बचाया।

By : स्वदेश डेस्क
8 साल की बहादुर बहन! छोटे भाई को बचाने के लिए आवारा कुत्तों से भिड़ी, टी शर्ट बांधकर बहता खून रोका

राजगढ़ः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में बच्ची की बहादुरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ अपनी बल्कि अपने भाई की जान बचाते हुए मौत के मुंह से खींच लाई। उसकी बहादुरी ने दिलों को छू लेने वाली हिम्मत का परिचय दिया। 

दरअसल, रविवार की सुबह सेमरिया क्षेत्र की है। घर के बाहर 5 साल का क्रिश खेल रहा था। तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसकी टीशर्ट नोचने लगा। कुत्ते के हमले से बच्चा लहूलुहान हो गया और चीखने लगा। भाई की चीख सुन 8 साल की बड़ी  मदद को दौड़ी।  खून से लथपथ छोटे भाई को देखकर 8 साल की लीजा ने डर को दरकिनार कर तीन मिनट तक उस खतरनाक कुत्ते से भिड़ गई।

लड़ाई के बीच लीजा भी घायल हुई

आवारा कुत्ते से भाई को बचाने के दौरान वह भी घायल हो गई। उसके हाथ, चेहरे और सिर पर चोटें आईं। लेकिन उसने हार नहीं मानी। जैसे ही कुत्ता वहां से भागा, लीजा ने फौरन अपनी टी-शर्ट उतारकर भाई के सिर पर बांध दी, ताकि बहते खून को रोका जा सके। फिर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजदूरी पर गए थे पिता

मिली जानकारी के अनुसार घायल बच्चे मजदूर सुरेश राव के हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बच्चों की मां पूनम राव और आसपास के लोग पहुंचे। क्रिश और लीजा को पहले खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया, फिर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि क्रिश के सिर पर गंभीर चोटें हैं, जबकि लीजा के भी कई जख्म हुए हैं। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

इस छोटी सी बहन ने न केवल अपने भाई को बचाकर परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण जलाई, बल्कि साहस और त्याग की मिसाल भी कायम की है। ऐसी बहादुरी शायद ही अक्सर देखने को मिले।


संबंधित सामग्री

Road Accident: MP के राजगढ़ में भीषण बस हादसा, कर्नाटक के साइबर इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत, 12 घायल

Road Accident: MP के राजगढ़ में भीषण बस हादसा, कर्नाटक के साइबर इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत, 12 घायल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में घुमावदार ब्रिज से टकराकर स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कर्नाटक के साइबर इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों की मौत हुई है और 12 यात्री गंभीर घायल हैं।

Aug 28, 2026
'राजा साहब, रसीद लाइए... 1.11 लाख का चंदा मैं लौटा दूंगा', पूर्व सरपंच का दिग्विजय सिंह को जवाब

'राजा साहब, रसीद लाइए... 1.11 लाख का चंदा मैं लौटा दूंगा', पूर्व सरपंच का दिग्विजय सिंह को जवाब

राम मंदिर दान विवाद में राजगढ़ के पूर्व सरपंच मोहन वर्मा ने दिग्विजय सिंह को 1.11 लाख रुपये का चेक दिखाकर जवाब दिया। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मामला फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया।

Jul 05, 2026
ढाई साल की बच्ची के प्रति अशुभ सोच का सभ्य  समाज

ढाई साल की बच्ची के प्रति अशुभ सोच का सभ्य समाज

श्योपुर में गोद ली गई बच्ची को जंगल में छोड़ने का मामला सामने आया। जांच में दंपति की मानसिकता पर सवाल, बाल सुरक्षा कानूनों की मजबूती की जरूरत पर बहस तेज।

Apr 26, 2026
व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

शिवपुरी में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के साथ 1.05 लाख रुपये वसूले। पुलिस ने युवती समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Feb 03, 2026
जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

धार के धामनोद में जमीन विवाद को लेकर भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर हमला करने का मामला आया सामने। सिर में चोट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।

Jan 19, 2026