व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

शिवपुरी में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के साथ 1.05 लाख रुपये वसूले। पुलिस ने युवती समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया।

By : स्वदेश डेस्क
व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

शिवपुरीः जिले के बदरवास क्षेत्र में हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गल्ला व्यापारी को दोस्ती के जाल में फंसाकर युवती और उसके साथियों ने 1 लाख 5 हजार रुपये ठग लिए। युवती ने खुद को अंजली बताया। दोस्ती का झांसा देकर मिलने बुलाया। फिर अपने पांच साथियों की मदद से झूठा वीडियो बनवाया।

फोन कर जाल में फंसाया

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को मोबाइल नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाली लड़की ने अपना नाम अंजली बताया। फोन में उसने दोस्ती की बात की फिर बातचीत बढ़ती गई। दोस्ती का भरोसा जीतने के बाद 31 जनवरी को दोपहर 3 बजे पड़ौदी पानी की टंकी के पास मिलने बुलाया। कहा कि बड़ौदी पानी की टंकी के पास आओ।

व्यापारी किराए की कार से अपने ड्राइवर विनोद राठौर के साथ तय किए हुए स्थान पर पहुंचा। वहां युवती मिली और कार में बैठ गई। माधव चौक होते हुए एक होटल तक गई।

अकेले में ले जाकर बुला लिए लड़के

होटल के पास ले जाने के बाद कुछ देर रुकने के बाद बोली कि अकेले में बात करनी है। बड़ौदी से 3 किमी आगे बड़ागांव रोड पर शाम 6 बजे ले गई। वहां पांच लड़कों को बुला लिया। लड़के कार से आए। व्यापारी और उसके ड्राइवर की मारपीट की। लड़की को अपनी कार में बैठा लिया। व्यापारी की कार में तीन लड़के बैठ गए। बांकड़े मंदिर की ओर ले गए। वहां व्यापारी से झूठा वीडियो बनवाया।

वीडियो में जबरन बुलवाया कि उसने अंजली के साथ गलत काम किया है। इसके बाद लड़की और उसके साथियों ने वीडियो वायरल करने और बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग कर दी।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली

इस घटनाक्रम के बीच व्यापारी ने कहा कि इतने पैसे नहीं हैं। फिर भी उसने डर के कारण अपने दोस्त देशपाल सोलंकी से 80 हजार और ब्रजभान जाट से 20 हजार रुपए फोन पे से मोबाइल नंबर पर भेजे। अपने फोन पे से 5640 रुपए अलग से मोबाइल पर भेजे। इसके बाद फिर भी और पैसे मांगते रहे। धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे और झूठा केस दर्ज करवा देंगे।

आखिरकार आरोपी बाद में व्यापारी और उसके ड्राइवर को झांसी फोरलेन पर छोड़कर भाग गए। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

Karwa Chauth Dispute: शिवपुरी में पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस हैरान

Karwa Chauth Dispute: शिवपुरी में पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस हैरान

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में करवाचौथ को लेकर पति पत्नी का अनोखा विवाद थाने तक पहुंच गया। पत्नी के व्रत नहीं रखने पर पति ने पुलिस के लिखित शिकायत दे दी। जो लिखा उसके बाद पुलिस का माथा ठनक गया।

Oct 30, 2026
Rewha Crime News: DIG के गनमैन के घर घुसे चोर, पहल खाई पूड़ी-अचार फिर किया 40 लाख का माल साफ

Rewha Crime News: DIG के गनमैन के घर घुसे चोर, पहल खाई पूड़ी-अचार फिर किया 40 लाख का माल साफ

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब पुलिस अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

Oct 21, 2026
Khargone Ganja Kheti: खरगोन में ड्रोन से पकड़ाई 3 करोड़ की गांजा खेती, नशे के खिलाफ 5 दिन का अभियान

Khargone Ganja Kheti: खरगोन में ड्रोन से पकड़ाई 3 करोड़ की गांजा खेती, नशे के खिलाफ 5 दिन का अभियान

खरगोन में मध्य प्रदेश पुलिस ने ड्रोन की मदद से करीब 60 क्विंटल गांजे के पौधे पकड़े। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गई। पुलिस ने 5 दिन में प्रदेश भर में 3.91 करोड़ का माल जब्त हुआ।

Sep 29, 2026
Gwalior Firing: ग्वालियर में पैसों के विवाद में दो दोस्तों को गोली मारी, फायरिंग से मचा हड़कंप

Gwalior Firing: ग्वालियर में पैसों के विवाद में दो दोस्तों को गोली मारी, फायरिंग से मचा हड़कंप

ग्वालियर के हजीरा इलाके में रुपयों के विवाद को लेकर दो दोस्तों को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। करीब 10 राउंड फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। दोनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

Sep 17, 2026
Sagar Illict Liquor Case: सागर शराबकांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sagar Illict Liquor Case: सागर शराबकांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने हनुमान टोंक के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

Sep 11, 2026