जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

धार के धामनोद में जमीन विवाद को लेकर भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर हमला करने का मामला आया सामने। सिर में चोट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।

By : स्वदेश डेस्क
जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर जमीन विवाद के चलते जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में विधायक के सिर पर पत्थर से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना ग्राम सिरसोदिया की है। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वे फोरलेन के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पीछे अपने खेत में चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ नारायण सिंगार, नवदीप निंगवाल और गनमैन कैलाश पवार भी मौजूद थे।

जमीन विवाद को लेकर हुआ हमला

इसी बीच खेत के पास रहने वाले पड़ोसी वहां पहुंचे और जमीन को अपनी बताते हुए विवाद करने लगे। विधायक का आरोप है कि प्रिंस उर्फ पिंटू, गेंदाबाई पति संतोष गिरवाल और रंजू पति शंकर गिरवाल ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।

हमले में विधायक हुए लहूलुहान

विवाद बढ़ने पर आरोप है कि प्रिंस उर्फ पिंटू ने पत्थर उठाकर विधायक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। वहीं, अन्य आरोपियों ने भी उनके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद विधायक के साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और घायल अवस्था में उन्हें शासकीय अस्पताल धामनोद ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले की सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 109 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

ग्वालियर के दारुल कुरान मदरसे में जमीन, निर्माण और फंड को लेकर जांच शुरू हो गई है। प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रहा है और नगर निगम निर्माण की अनुमति भी परखेगा।

Oct 26, 2026
Mhow people Protest: पीथमपुर में बिजली-पाननी संकट से फूट गुस्सा; 500 लोग उतरे तो महू-नीमच रोड पर 3 घंटे चक्काचाम

Mhow people Protest: पीथमपुर में बिजली-पाननी संकट से फूट गुस्सा; 500 लोग उतरे तो महू-नीमच रोड पर 3 घंटे चक्काचाम

पीथमपुर की रॉयल टाउन कॉलोनी में 4-5 दिन से बिजली और पानी की समस्या के चलते 500 रहवासी सड़क पर उतर आए। महू-नीमच रोड तीन घंटे तक जाम रहा।

Oct 22, 2026
Sibling Property Dispute: छत्तीसगढ़ HC का फैसला, पिता की मौत 1980 में हुई तो भी बेटी को संपत्ति में हिस्सा

Sibling Property Dispute: छत्तीसगढ़ HC का फैसला, पिता की मौत 1980 में हुई तो भी बेटी को संपत्ति में हिस्सा

बेमेतरा की जमीन के विवाद में हाईकोर्ट ने भाई की दूसरी अपील खारिज की। कोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु 1980 में होने से बेटी का सहदायिकी अधिकार खत्म नहीं होता।

Oct 17, 2026
BJP Leader Attacked: नीमच में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा पर हमला, जमीन देखने गए थे, 6 लोग घायल

BJP Leader Attacked: नीमच में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा पर हमला, जमीन देखने गए थे, 6 लोग घायल

नीमच के हिंगोरिया गांव में खेत देखने पहुंचे भाजपा जिला मंत्री और साथियों पर लाठी पत्थर से हमला हुआ। पुलिस ने चार नामजद पर केस दर्ज किया है और फायरिंग की जांच जारी है।<br/>

Oct 16, 2026