Damoh district hospital patient mother mopping row

दमोह जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार, मरीज की बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, सफाई सुपरवाइजर और नर्सों को नोटिस

दमोह जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में मरीज की बुजुर्ग मां से पोछा लगवाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद सफाई सुपरवाइजर और दो नर्सों को नोटिस जारी हुए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
दमोह जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार, मरीज की बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, सफाई सुपरवाइजर और नर्सों को नोटिस

Damoh district hospital patient mother force mopping

दमोह। मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं और मानवता को शर्मसार करने वाले मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला दमोह जिला अस्पताल से सामने आया है। यहां बेटे को बेहतर इलाज दिलाने की उम्मीद में गांव से आई एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल की फर्श पर पोंछा लगाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मामला प्रेम शंकर धगट स्मारकि जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड का है। पोंछा लगाने का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और सफाई सुपरवाइजर समेत दो नर्सों को नोटिस थमाया गया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था की शिकायतें पहले भी उठती रहती हैं। लेकिन यह घटना मरीजों के परिजनों के साथ बर्ताव पर नए सवाल खड़े करती है।

बेटे को दस्त की शिकायत पर इलाज कराने ले गई थी मां

तेजगढ़ क्षेत्र के सिमरिया गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला अपने बीमार बेटे को लेकर जिला अस्पताल आई थी। महिला के अनुसार, बेटे को दस्त की शिकायत थी और वह बेहतर इलाज की आस में उसे दमोह लेकर पहुंची थी। उसे अंदाजा नहीं था कि अस्पताल में बेटे के इलाज के साथ उसे खुद पोंछा भी लगाना पड़ेगा। महिला का कहना है कि पोंछा लगाने को कहने वाली नर्स को वह चेहरे से पहचानती है। लेकिन वह उसका नाम नहीं जानती है।

52 सफाईकर्मी वाले अस्पताल में मरीज की मां से सफाई

हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार जिला अस्पताल में सफाई के लिए आउटसोर्स एजेंसी के जरिए करीब 3 सुपरवाइजर और 52 सफाईकर्मी लगाए गए हैं। इस व्यवस्था पर हर महीने लगभग 8 से 9 लाख रुपये खर्च होते हैं। यानी सफाई के लिए अलग से पूरा अमला मौजूद है। फिर भी एक बुजुर्ग मरीज की मां से यह काम कराया गया। डॉ सिहं का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

मामला गर्माया तो नोटिस जारी हुए

सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटेल ने बताया कि वे फिलहाल जबलपुर में एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट गए हैं। वे दो दिन के अवकाश पर हैं और अपना प्रभार डॉ अमित प्रकाश जैन को सौंपकर गए हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधक, सफाई सुपरवाइजर और ड्यूटी पर तैनात नर्स दानवती सुमेर व निशा शुक्ला को नोटिस जारी किए गए हैं।  अब देखना होगा कि जवाब आने के बाद किस स्तर पर कार्रवाई होती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026