Damoh Revenue Court Action

Tehsildar Suspended: दमोह में राजस्व न्यायालयों की गड़बड़ी पर DM का एक्शन, तहसीलदार और रीडर निलंबित, SDM भी नपे

दमोह में राजस्व न्यायालयों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर तहसीलदार रॉबिन जैन और रीडर प्रियांक कोरी निलंबित हुए। एसडीएम पद से हटाए गए और सात को नोटिस जारी हुआ।

By : संजय चतुर्वेदी
Tehsildar Suspended: दमोह में राजस्व न्यायालयों की गड़बड़ी पर DM का एक्शन, तहसीलदार और रीडर निलंबित, SDM भी नपे

Damoh Collector acton On Irregularities

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में जिला प्रशासन ने राजस्व न्यायालयों में अनियमितताओं और सरकारी जमीन के मामलों में लापरवाही पर कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर प्रताप नारायण के निर्देश पर दमोह तहसील के 6 राजस्व न्यायालयों की जांच कराई गई। जांच में खामियां मिलीं तो तहसीलदार रॉबिन जैन और रीडर प्रियांक कोरी को निलंबित कर दिया गया।

 एसडीएम सौरभ गंधर्व पर भी एक्शन लिया गया है। उनको पद से हटाकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। इसके अलावा सात अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

अधिकार क्षेत्र से बाहर आदेश

जांच में सामने आया कि कुछ मामलों में अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर आदेश पारित किए गए। कई आवेदन पक्षकारों को सुनवाई का पर्याप्त मौका दिए बिना ही निरस्त कर दिए गए। नजूल और कीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामलों में अर्थदंड वसूलने और बेदखली की कार्रवाई करने की जगह कुछ प्रकरण बिना वसूली के बंद कर दिए गए। इस पर सवाल उठे हैं। प्रशासन को आशंका है कि इससे शासन को राजस्व का नुकसान हुआ है।

रीडर की भूमिका पर भी सवाल

जांच रिपोर्ट के अनुसार अतिक्रमण के मामलो में नोटिस जारी होने के बाद उनकी तामीली पूरी नहीं कराई गई। अर्थदंड पंजी में वसूली से जुड़ी प्रविष्टियां भी नहीं मिलीं। इन्हीं गड़बड़ियों के आधार पर रीडर प्रियांक कोरी को निलंबित कर बटियागढ़ अटैच कर दिया गया।

संभागयुक्त ने दिए निलंबन के आदेश

कलेक्टर की अनुशंसा पर सागर संभागयुक्त डॉ दिलीप कुमार ने तहसीलदार रॉबिन जैन के निलंबन के आदेश जारी किए। एसडीएम सौरभ गंधर्व के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार दुबे को एसडीएम दमोह बनाया गया है। नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी को दमयंती नगर के प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब नोटिस पाने वाले अधिकारियों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026