Datia By election Voting

दतिया उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी, 30 जुलाई को 2.20 लाख मतदाता करेंगे मतदान

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। 2.20 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। प्रशासन ने 291 मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दतिया उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी, 30 जुलाई को 2.20 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Datia By Election

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाली वोटिंग में 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतदान दलों को बुधवार सुबह पॉलीटेक्निक कॉलेज से निर्वाचन सामग्री वितरित कर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। सभी दल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुके हैं और मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

291 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 185 ग्रामीण और 106 शहरी मतदान केंद्र शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,20,410 मतदाता हैं, जिनमें 1,16,116 पुरुष, 1,04,284 महिला और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं।

संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी

निर्वाचन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 291 मतदान केंद्रों में से 233 को क्रिटिकल और 28 को वल्नरेबल श्रेणी में रखा गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो मतदान व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखेंगे।

मतदाताओं से मतदान की अपील

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, ताकि मतदाता सहज और सुरक्षित वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद कराया जा रहा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। अब दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026