युवक की संदिग्ध मौत, जबड़े में गोली व फांसी पर लटका मिला

युवक की संदिग्ध मौत, जबड़े में गोली व फांसी पर लटका मिला

देर रात सिरोल थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

By : स्वदेश डेस्क
युवक की संदिग्ध मौत, जबड़े में गोली व फांसी पर लटका मिला

ग्वालियर।  सिरोल थाना क्षेत्र युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस उलझ गई है। युवक का शव ट्र्रक के हैंडल से फांसी पर लटका मिला तो वहीं जबड़े में गोली भी लगी है। गोली लगने से जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है। देर रात युवक की मौत के बाद सुबह अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की हत्या की गई है या फिर उसने स्वयं गोली मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मौत के खुलासे के लिए माथापच्ची कर रही है।

टेस्ट ऑफ पंजाब सिरोल हाइवे पर देर रात पुलिस को पिंटू पुत्र कल्याण सिंह गुर्जर 30 वर्ष निवासी बेहट लुहारपुरा का शव ट्रक के बाहर फांसी पर लटका मिला था। पिंटू के जबड़े में गोली लगी हुई थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिंटू का शव देखकर उसका माथा ठनक गया। ट्रक के दरवाजे के पास लगे हैंडल से पिंटू का शव लटका हुआ था। उसके गले में मफसर का फंदा कसा हुआ था। जबकि केबिन में 15 बोर की बंदूक भी रखी हुई थी। गोली इसी बंदूक से मारना प्रतीत हो रहा है। पिंटू गुर्जर की मौत संग्दिध प्रतीत हो रही है। जिस हालत में उसका शव मिला है उस बारे में पुलिस का कहना है कि पिंटू ने संभवत पहले गोली मारी है उसके बाद फांसी लगाई होगी। मृतक जिस ट्रक से लटका मिला है वह उसे चलाता था और रात को वह सिरोल में कब पहुंचा था पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। एएसपी अपराध शाखा ऋषिकेश मीणा और फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश भार्गव ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर किया है। अजय राठौर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

गोहद से सरसों लेकर आगरा निकला था

पिंटू गुर्जर अजय राठौर का ट्रक चलाता था। वह 12 फरवरी को गोहद से सरसों भरकर आगरा के लिए निकला था। ट्रक से लाखों रुपए की सरसों गायब है। सरसों पिंटू के द्वारा बेचना बताया जा रहा है। सरसों के पैसे किसी ने रख लिए होंगे और पिंटू रकम का तकादा कर रहा होगा। जब वह सफल नहीं हो सका तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया होगा।

ट्रक के शीशे में तीन गोली के निशान

पुलिस पिंटू के शव को देखकर यह मान रही है उसने फांसी और गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस का माथा ट्रक की खिडक़ी में लगे कांच में गोली के तीन निशान देखकर ठनक रहा है कि जब पिंटू के जबड़े में एक गोली लगी है तो अन्य गोलियां किसने चलाई हैं। पिंटू ने गोली लगने के बाद परिजनों को फोन भी किया और बोला था कि गोली लग गई है। उसके बाद उसकी बात नहीं हो सकी। गोली किन परिस्थितियों में लगी पुलिस पड़ताल कर रही है।

इनका कहना है

ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। उसने स्वयं गोली मारने के बाद फांसी लगाई होगी। चालक की मौत की पुलिस पड़ताल कर रही है।

ऋषिकेश मीणा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा

संबंधित सामग्री

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

मां दुर्गा की विदाई, भक्ति के रंग और आकर्षक झांकियों की छटा। संग्रामपुर क्षेत्र के पौराणिक रामघाट ठेंगहा पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मेले में...

Oct 27, 2026
Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

ग्वालियर के दारूल कुरआन मदरसे में बाल आयोग की जांच के दौरान बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मान्यता, दस्तावेज और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठे।

Oct 24, 2026
Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई। एडीएम सीबी प्रसाद ने मौके का मुआयना किया। आम लोग 26, 27 और 28 अक्टूबर को अपने साक्ष्य दे सकते हैं।

Oct 23, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

जीवाजी विश्वविद्यालय में व्याख्यान श्रृंखला का पहला व्याख्यान हुआ। प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पश्चिमी दृष्टिकोण से समझने के कारण स्वदेशी परंपराओं को महत्व नहीं मिला।

Oct 18, 2026
Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने इलाज और सूचना में देरी का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

Oct 18, 2026