दिल्ली विधानसभा को बम धमकी

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र से पहले हाई अलर्ट

दिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को भेजा गया ईमेल, आम जनता और मेट्रो यात्रियों को भी सतर्क रहने की दी गई सहाल..

By : सपना तंवर
दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र से पहले हाई अलर्ट

दिल्ली विधानसभा को मंगलवार सुबह बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले आई। दो ईमेल के माध्यम से खालिस्तानी समर्थकों ने विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को निशाना बनाया।

धमकी की घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, पहला धमकी भरा ईमेल सुबह 7:28 बजे विधानसभा कार्यालय को मिला, जबकि दूसरा ईमेल 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पर्सनल ईमेल पर आया। यह स्पीकर के लिए दूसरी बार ऐसी धमकी है। धमकी में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई उच्च पदस्थ नेताओं का नाम भी शामिल था।

सुरक्षा एजेंसियों की तत्काल कार्रवाई

धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और विधानसभा परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता फिलहाल वाई श्रेणी सुरक्षा के अंतर्गत हैं।

बजट सत्र में देरी

इस धमकी के कारण मंगलवार को निर्धारित बजट पेश करने की प्रक्रिया में आधे घंटे की देरी हुई। स्पीकर कार्यालय ने सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए सत्र का समय बढ़ाया। सदन में कई विधायकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

पुलिस की जांच

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल का पता लगा रही है कि ये कहा से और किसने भेजा है। साथ ही, संभावित खतरे को देखते हुए एंटी-सबोटाज टीम भी जांच में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण है और फिलहाल आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

जनता और प्रशासन सतर्क

बजट सत्र के समय पर धमकी ने पूरे प्रशासन को चौकस कर दिया है। विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि आम जनता और मेट्रो यात्रियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी मौजूद है।

 

संबंधित सामग्री

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026
सम्प्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक अधिकारों का टकराव, चीन के सियांग बांध से खतरे पर खास लेख

सम्प्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक अधिकारों का टकराव, चीन के सियांग बांध से खतरे पर खास लेख

असम में ब्रह्मपुत्र को जलान्तरण करने से पहले अरुणाचल में बनने वाली सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना पर विवाद है। लेख में राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थानीय अधिकारों का टकराव समझाया गया है।

Nov 01, 2026
स्टारलिंक को भारत में अनुमति देने का विरोध, स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्टारलिंक को भारत में अनुमति देने का विरोध, स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्टारलिंक को व्यावसायिक अनुमति न देने की मांग की। मंच ने डेटा सुरक्षा, सरकारी नियंत्रण और स्वदेशी तकनीक को लेकर चिंता जताई।

Oct 31, 2026
HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसकोर्स मस्जिद में नमाज की अंतरिम इजाजत देने से इनकार किया। जानिए सुरक्षा कारणों, सरकारी पक्ष और मस्जिद से जुड़े मामले में आगे क्या होगा।

Oct 29, 2026
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 5 गिरफ्तार; 9 कर्मचारी सस्पेंड

तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 5 गिरफ्तार; 9 कर्मचारी सस्पेंड

तमिलनाडु के थेनी जिले की जेल से 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 12 की तलाश जारी है। सुरक्षा में चूक के आरोप में नौ जेल कर्मचारियों को निलंबित किया गया।

Oct 27, 2026