Delhi Assembly Security Breach: 3 Detained

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार; 3 हिरासत में

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक कार बैरियर तोड़कर अंदर घुसी, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर आरोपी भागने की कोशिश

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार; 3 हिरासत में

Car Entered in Delhi Vidhansabha

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा परिसर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। एक कार बैरियर तोड़कर विधानसभा परिसर में घुस गई। इस मामले में पुलिस ने नकाबपोश ड्राइवर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

स्पीकर ऑफिस के पास रखा गुलदस्ता 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार आरोपी विधानसभा परिसर में घुसने के बाद स्पीकर कार्यालय के पास पहुंचे। यहां उन्होंने एक गुलदस्ता रखा और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते तीनों आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

नकाबपोश था ड्राइवर

बताया जा रहा है कि कार चला रहा व्यक्ति नकाब पहने हुए था, जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके मकसद का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी किस उद्देश्य से परिसर में घुसे थे। लेकिन सुरक्षा में हुई इस चूक को गंभीरता से लिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026