MP-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो; दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट

MP-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो; दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट

उत्तर भारत के 7 राज्यों में घना कोहरा छाया, कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य, दिल्ली में 40 किमी रफ्तार की आंधी का अलर्ट.

By : Swadesh Bhopal
MP-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो; दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट

 भोपाल। उत्तर भारत में मौसम लगातार सख्त बना हुआ है. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सुबह से ही ठंड और कोहरे का असर देखने को मिला उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सर्दी और बढ़ गई है 

मैदानी राज्यों में कोहरे का कहर

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी राज्यों की ठंड फिर तेज कर दी है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा. सुबह करीब 6.30 बजे आदमपुर, अंबाला, कानपुर, बरेली, प्रयागराज और ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई. सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और कई जगह ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही, रेल और हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है 

दिल्ली में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी तरह के हालात बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने खुले इलाकों में सावधानी बरतने और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है, खासकर शाम और रात के वक्त मौसम अचानक बदल सकता है 

पश्चिमी विक्षोभ फिर दिखाएगा असर

अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तीन पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित रहेगा. इसका सीधा असर पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों पर पड़ेगा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागर क्षेत्र से आने वाला पश्चिमी हवाओं का मौसमी सिस्टम होता है, जो सर्दियों में उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह बनता है  

राजस्थान में बढ़ी सर्दी, फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही सर्दी और बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाए रह सकते हैं. जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में उत्तरी हवाओं के चलते तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि चार दिन बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है.

संबंधित सामग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि रात में गुलाबी ठंड बढ़ेगी। अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया।

Oct 24, 2026
MP Weather Update: सावधान! मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

MP Weather Update: सावधान! मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 18 अक्टूबर को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

Oct 18, 2026
Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

मानसून लौटने के बाद भी प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है। बड़वानी की मंडी में उपज गीली हुई, 21 जिलों में अलर्ट है और तीन दिन बाद ही राहत मिलने के आसार हैं।

Oct 17, 2026
MP Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के आसार, 13 जिलों में आज हल्की बौछारें, फिर चढ़ेगा पारा

MP Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के आसार, 13 जिलों में आज हल्की बौछारें, फिर चढ़ेगा पारा

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है और जल्द विदा हो सकता है। अगले 24 घंटे में 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री चढ़ सकता है।

Sep 30, 2026
Satna Rain Red Alert: सतना में कल भी मौसम का रेड अलर्ट, 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश का खतरा

Satna Rain Red Alert: सतना में कल भी मौसम का रेड अलर्ट, 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश का खतरा

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में इस समय मानसून बना हुआ है और भीषण बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट है। 24 घंटे में 115 से 204 मिमी बारिश की संभावना है।

Sep 02, 2026