MP Weather: Monsoon Exit, Light Rain Today

MP Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के आसार, 13 जिलों में आज हल्की बौछारें, फिर चढ़ेगा पारा

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है और जल्द विदा हो सकता है। अगले 24 घंटे में 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री चढ़ सकता है।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के आसार, 13 जिलों में आज हल्की बौछारें, फिर चढ़ेगा पारा

MP Weather News

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब थम चुकी है और मौसम विभाग के संकेत हैं कि इसकी विदाई ज्यादा दूर नहीं। बीते 24 घंटों में रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि बाकी प्रदेश में मौसम ज्यादातर सूखा रहा। अगले 24 घंटे में भी पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं हुई है।

इन 13 जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर में कहीं-कहीं बौछारें या गरज-चमक का अनुमान जताया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विदाई के लिए बन रहे हालात

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा फिलहाल गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है। अगले दो से तीन दिन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बचे हिस्सों के साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों से मानसून लौटने के हालात बन सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड से इसकी पूरी वापसी और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ने के आसार भी हैं।

सीजन में सामान्य से 4 प्रतिशत कम बारिश

1 जून से 30 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बारिश दीर्घावधि औसत से 4 प्रतिशत कम रही। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 4 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंकड़ा सामान्य से 12 प्रतिशत नीचे रहा।

अगले दो दिन चढ़ेगा पारा

अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मानसून के जाने के साथ कई हिस्सों में दिन की गर्मी बढ़ेगी और मौसम ज्यादा सूखा रहेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026