RSS and Media Discussion Held in Bhopal

स्वतंत्रता के बाद संघ को मीडिया ने सबसे अधिक भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया : श्रीवास्तव

भोपाल में देवर्षि नारद सार्थक जीवन सम्मान एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संघ और मीडिया की भूमिका पर चर्चा हुई।

By : स्वदेश डेस्क
स्वतंत्रता के बाद संघ को मीडिया ने सबसे अधिक भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया : श्रीवास्तव

'देवर्षि नारद सार्थक जीवन सम्मान एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार' समारोह आयोजित

स्वतंत्रता के बाद यदि किसी संगठन को मीडिया ने सबसे अधिक गलत तरीके से प्रस्तुत किया, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। उन्होंने कहा कि गांधी हत्या प्रकरण के दौरान संघ को लेकर जिस प्रकार का मीडिया ट्रायल हुआ, उसकी पृष्ठभूमि को समझने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पत्रों और उस समय के सरकारी दृष्टिकोण को पढ़ना आवश्यक है।

यह बात डीडी न्यूज के वरिष्ठ सलाहकार संपादक प्रखर श्रीवास्तव ने कही। वे विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर 'देवर्षि नारद सार्थक जीवन सम्मान एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार' समारोह एवं 'संघ के 100 वर्षों की यात्रा एवं मोडिया' विषय पर आयोजित परिचर्चा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। कुक्कुट विकास निगम के देवी अहिल्या सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने की।

कबायलियों के आक्रमण के समय संघ ने संभाला था मोर्चा -श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर कबायलियों के आक्रमण के समय संघ के स्वयंसेवकों ने जिस प्रकार मोर्चा संभाला, वह इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उस समय सरदार पटेल द्वारा लिखे गए पत्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में फंसी हिंदू एवं सिख युवतियों को बचाने के लिए संघ प्रमुख गुरुजी गोलवलकर से सहयोग मांगा गया था। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह तो बताया जाता है कि सरदार पटेल ने संघ पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन यह तथ्य बहुत कम सामने लाया जाता है कि उसी दौर में कम्युनिस्ट पार्टी पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बाद में न्यायालय में निर्दोष पाए गए, जबकि उस समय कम्युनिस्ट गतिविधियों को लेकर गंभीर राष्ट्रीय चिंताएँ थीं।

सत्य, संवाद और लोककल्याण के प्रतीक रहे देवर्षि नारदः पांडेय

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडेय ने कहा कि आज भी सत्य बोलने वालों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, जबकि देवर्षि नारद सत्य, संवाद और लोककल्याण के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने प्रखर श्रीवास्तव की पुस्तक 'हे राम' का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें कई ऐसे प्रसंग हैं जो समाज को इतिहास और राष्ट्रचिंतन की नई दृष्टि प्रदान करते हैं।

देवर्षि नारद सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान 

कार्यक्रम में 'देवर्षि नारद सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान' वर्ष 2025 महेश श्रीवास्तव तथा वर्ष 2026 कैलाश नारायण गौड़ को प्रदान किया गया।

देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान

इसी प्रकार 'देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान 2025' से प्रमोद शर्मा, योगीराज योगेश, भावना अपराजिता शुक्ला, स्मिता, अनुज मैना तथा गोविंद सक्सेना को सम्मानित किया गया। वहीं 'देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान 2026' से अम्बुज माहेश्वरी, प्रवीण सावरकर तथा बृजेश जैन को सम्मान प्रदान किया गया।

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा

इस अवसर पर 'लोककल्याण के संचारक देवर्षि नारद' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की गई। प्रतियोगिता में स्तुति कुमारी ने प्रथम, नंदन कुमार ने द्वितीय तथा अंजलि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभसुश्री आयुषी शर्मा द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य से हुआ। संचालन सुदीप शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन विश्व संवाद केंद्र न्यास की न्यासी शुभधा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय, नुसरत मेहदी, जयराम शुक्ल, रमेश शर्मा, शिवकुमार विवेक, प्रकाश भटनागर नितेंद्र शर्मा, सतीश एलिया, शरद द्विवेदी, प्रमोद भारद्वाज, धनंजय प्रताप सिंह प्रीति जैन, प्रवीण दुबे सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे।




 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026