Dhirendra Shastri Damoh Rath Yatra hatta

Sanatan Rath Yatra: छत पर खड़े रहोगे क्या? दमोह में फूल बरसाती भीड़ के बीच शास्त्री का बड़ा सवाल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की रथयात्रा तीसरे दिन दमोह के हटा से रवाना हुई। यात्रा में उन्होंने कहा कि मुसीबत में घर से न निकलने वाले सबसे बड़े बुजदिल हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Sanatan Rath Yatra: छत पर खड़े रहोगे क्या? दमोह में फूल बरसाती भीड़ के बीच शास्त्री का बड़ा सवाल

Pandit Dhirendra Shastri Sanatan Rath Yatra

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा की सड़कों पर मंगलवार को फूल ही फूल बिखरे थे। इन्हीं फूलों के बीच बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री थे। सनातन हिंदू एकता रथयात्रा तीसरे दिन दमोह जिले के हटा से आगे बढ़ी। यहां शास्त्री ने छत पर खड़े लोगों से सीधा सवाल किया कि कल किसी हिंदू पर मुसीबत आई तो घर से निकलोगे या नहीं। उनका कहना था कि न निकले तो तुम सबसे बड़े बुजदिल हो। उन्होंने यह भी साफ किया कि यात्रा का मकसद राजनीति में जाना या किसी को वोट दिलवाना नहीं है।

गौरीशंकर के दर्शन के साथ बच्चों को 7 वचनों की शपथ

हटा में रवानगी से पहले शास्त्री ने भगवान गौरीशंकर के दर्शन किए। फिर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ और राष्ट्रगान गाना गाया। इसके बाद बच्चों को सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता से जुड़े सात वचनों की शपथ दिलाई गई। मंगलवार की यात्रा में अयोध्या की हनुमानगढ़ी से राजू दास महाराज, मलूकपीठ के गंगा दास महाराज, हरिद्वार को मौनी महाराज और चित्रकूट धाम के राधेश्याम महाराज भी साथ रहे।

शास्त्री पर फूलों की बारिश

बागेश्वर बाबा के स्वागत में कोई कसर नहीं दिखी। स्कूली छात्राएं कलश लेकर कतार में खड़ी रहीं। ग्रामीणों ने फूलों की रंगोली बनाई और ढोल नगाड़े बजवाए। साथ ही जेसीबी से भी फूल बरसाए गए। तेज धूप में सेवादार शास्त्री के ऊपर छाता ताने साथ चलते रहे।

पहले दिन से अब तक कैसा रहा यात्रा का रंग

यात्रा के पहले दिन शास्त्री ने कहा था कि चाहे जितने विरोधी आएं और प्राणो चले जाएं, धर्म नहीं छोड़ना है। उन्होंने सनातनियों की एकता से भारत के मजबूत होने की बात कही। यात्रा में श्रद्धालुओं ने जात-पात की विदाई और सब हिंदू भाई के नारे लगाए। कुछ युवकों ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि अब बागेश्वर धाम आकर यात्रा रोककर दिखाएं। बिहार से आए संत ऋषि ने पन्ना में मिले सहयोग और उत्साह की तारीफ की और लोगों से गुरुदेव के साथ जुड़े रहने की अपील की।

बता दें कि शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 3.0 रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी। पांच दिन की यह यात्रा करीब 500 किमी का सफर तय कर पांच जिलों से गुजरेगी। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य सनातन एकता, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति और लव जिहाद से मुक्त बुंदेलखंड बनाना है। सोमवार को पन्ना में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा हटा के लिए रवाना हुई थी।

श्रद्धालुओं की जुबानी

इंदौर से बागेश्वर धाम की एक श्रद्धालु का कहना है कि हिंदू राष्ट्र सिर्फ कागजों पर नहीं, लोगों के आचरण और विचारों में दिखना चाहिए। यहां सबको बराबर हक और सम्मान मिले। कानपुर के मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल की संध्या सिंह साथियों के साथ पैदल चल रही हैं। उनके अनुसार, हिंदू राष्ट्र बनाना सिर्फ गुरुजी की नहीं, उनकी अपनी भी जिम्मेदारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026