Chhattisgarh Patwari strike Halts crop survey

Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की पड़ताल से अटका डिजिटल फसल सर्वे; CM साय से राहत की गुहार

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल से डिजिटल फसल सर्वे अटक गया है। लाखों खसरे लंबित हैं और संघ ने मुख्यमंत्री से जल्द समाधान की मांग की है।

By : संजय चतुर्वेदी
Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की पड़ताल से अटका डिजिटल फसल सर्वे; CM साय से राहत की गुहार

Patwari Strikes crops survey stalled

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का सीधा असर अब डिजिटल फसल सर्वे पर दिखने लगा है। पीवी ऐप और धान खसरा पॉलीगोन में लाखों खसरों की एंट्री अधर में लटकी है। हालात बिगड़ते देख छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही हड़ताल का जल्द समाधान निकालने की मांग की है। खरीफ फसलों की गिरदावरी और डिजिटल रिकॉर्ड का काम भी इससे प्रभावित हुआ है।

सर्वे का काम पूरी तरह ठप

संघ के प्रदेश अध्यक्ष पेखन टोण्ड्रे ने बताया कि पटवारियों के कार्य बहिष्कार के बाद डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप के जरिए फसल सर्वेक्षण और जियो-कोऑर्डिनेट्स जुटाने का काम रुक गया है। उनके अनुसार दिक्कतें यहीं खत्म नहीं होती। पुराने राजस्व नक्शों और जमीन की असल स्थिति में बड़ा फर्क है। कई खसरे गैर-जियोरेफरेंस्ड हैं। इंटरनेट कमजोर है और सर्वर भी धीमा चल रहा है। इन सबने काम को और उलझा दिया है।

अब तक कितना काम हुआ

आंकड़ों पर नजर डालें तो पीवी ऐप पर दर्ज प्रदेश के 32.15 लाख से ज्यादा खसरों में से सिर्फ 26.39 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। यानी 23.67 लाख से ज्यादा खसरे अब भी लंबित हैं। डिजिटल धान खसरा पॉलीगोन में 16.24 लाख खसरे हैं। इनमें से केवल 34.96 प्रतिशत काम हो पाया है। साथ ही 10.56 लाख से ज्यादा प्रविष्टियाँ अटकी हुई हैं।

तहसीलदारों पर बढ़ा बोझ

अब जब हड़ताल के चलते पटवारी मैदान में नहीं हैं, इसलिए उच्चाधिकारी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की व्यक्तिगत आईडी से मैदानी सत्यापन कराने का दबाव बना रहे हैं। संघ का कहना है कि यह वर्ग पहले नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व न्यायालयों के संचालन और कानून व्यवस्था जैसी जिम्मेदारियों में उलझा रहता है। ऐसे में खसरें का भौतिक सत्यापन उनसे कराना व्यवहारिक नहीं है।

सीएम से क्या अपील की गई

संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पटवारियों की मांगों पर विचार कर हड़ताल खत्म कराई जाए। संघ का तर्क है कि इससे राज्य का राजस्व तंत्र फिर पटरी पर आ सकेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026