Dindori Hit and Run Car Set On Fire By Villagers

Dindori Hit and run Case: डिंडौरी में भीड़ को रौंदकर दुकान में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर

डिंडौरी के झनकी साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार शाम कार भीड़ में घुस गई। एक ग्रामीण की मौत हुई और चार घायल हैं। गुस्साए लोगों ने कार फूंक दी, पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Dindori Hit and run Case: डिंडौरी में भीड़ को रौंदकर दुकान में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर

High Speed car Hit villagers in Dindori

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के गोपालपुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम साप्ताहिक बाजार खून से सन गया। ग्राम झनकी में बाजार के दिन एक तेज रफ्तार कार भीड़ को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी। इस हिट एंड रन में एक ग्रामीण की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

भीड़ में घुसी कार, दुकान भी टूटी

झनकी में हर हफ्ते लगने वाले बाजार में उस वक्त काफी लोग खरीदारी के लिए जमा थे। आरोप है कि चार पहिया वाहन लापरवाही से चलाया जा रहा था। चालक ने कार सीधे लोगों के बीच उतार दी। कई लोग चपेट में आए और वाहन एक दुकान को भी नुकसान पहुंचाकर रुका। हादसे में ग्राम सहजना के रहने वाले एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का नाम उत्तम धुर्वे है और उसकी उम्र 28 साल थी। वह बाजार में सामान लेने आया था।

घायलों की नाजुक हालत देख फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

घायलों में पुरुषोत्तम लाल, विवेक, नरबद और जनक के नाम बताए जा रहे हैं। सभी को पहले बजाग स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से दो की हालत ज्यादा खराब है, इसलिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी चल रही है। वहीं, हादसे के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार पास के ही किसी गांव की है और चालक मौके से भाग निकला। चालक के भागते ही लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया और उन्होंने कार को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस को समझाने में मशक्कत

मामला बिगड़ता देख पुलिस बल को गांव के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के अनुसार उन्होंने एसडीओपी को मौके पर भेजा है। आसपास के थानों का बल भी बुलाया जा रहा है। सैकड़ों ग्रामीण एक जगह जमा हैं और पुलिस को उन्हें शांत कराने में दिक्कत आ रही है। घटना की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

संबंधित सामग्री

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026