Dr Ashok Bhargava Gets Bharat Pratibha Samman

डॉ. अशोक कुमार भार्गव को प्रशासन और सामाजिक कार्यों के लिए भारत प्रतिभा सम्मान

IAS अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को नई दिल्ली में ‘भारत प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। जानिए उनकी उपलब्धियां और पूरा सम्मान समारोह।

By : स्वदेश डेस्क
  डॉ. अशोक कुमार भार्गव को  प्रशासन और सामाजिक कार्यों के लिए भारत प्रतिभा सम्मान

नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में इंदौर के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को ‘भारत प्रतिभा सम्मान’ दिया गया। यह सम्मान उन्हें लोक प्रशासन, सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विश्वविख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना एवं पूर्व राज्यसभा सांसद पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और इंडियन लीगल एड सेंटर के चेयरमैन डॉ. प्रदीप राय मौजूद रहे।

प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान

डॉ. अशोक कुमार भार्गव भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी होने के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक और रीवा एवं शहडोल संभाग के पूर्व कमिश्नर भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा में गुणात्मक सुधार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्वाचन प्रक्रिया में नवाचार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सहित कई योजनाओं में अहम भूमिका

डॉ. भार्गव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोविड-19 महामारी के दौरान परिणामोन्मुखी प्रबंधकीय कौशल और प्रशासनिक दक्षता के लिए भी उनकी  सराहना हुई थी। सामाजिक अभियानों के साथ-साथ वे साहित्यिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव और जनसरोकारों के कारण उनकी पहचान एक प्रभावशाली अधिकारी के रूप में बनी हुई है।

राष्ट्रपति पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त

डॉ. भार्गव इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में नवाचार और सर्वोत्तम प्रबंधन के लिए उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा नेशनल अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। भारत की जनगणना में असाधारण कार्य निष्पादन के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है। इसके अलावा ‘प्राइड ऑफ एमपी’ अवार्ड, ‘मालव गौरव सम्मान’, तीन नेशनल स्कॉच अवार्ड और तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार सहित अनेक सम्मान उनके नाम दर्ज हैं।

‘भारत प्रतिभा सम्मान’ के लिए पूरे देश से 5000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। प्रारंभिक जांच और राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति की समीक्षा के बाद विशिष्ट विशेषज्ञों की राष्ट्रीय जूरी ने अंतिम चयन किया। भारत प्रतिभा सम्मान परिषद द्वारा जारी अंतिम सूची में 14 श्रेणियों के विजेताओं में डॉ. अशोक कुमार भार्गव को प्रथम स्थान पर चयनित किया गया। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश और इंदौर शहर के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026