भोपाल से 3 विशेष वन-वे ट्रेनें और रानी कमलापति से पुणे के बीच 3 ट्रेन, देखें लिस्ट

भोपाल से 3 विशेष वन-वे ट्रेनें और रानी कमलापति से पुणे के बीच 3 ट्रेन, देखें लिस्ट

क्रिसमस और नए साल के बीच विंटर वेकेशन के चलते ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी। उनकी मांग पर चलेगी ये ट्रेनें।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल से 3 विशेष वन-वे ट्रेनें और रानी कमलापति से पुणे के बीच 3 ट्रेन, देखें लिस्ट

भोपालः क्रिसमस और नए साल के आगमन के चलते विंटर वेकेशन दिया गया है। इसके चलते रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बढ़े हुए यात्रियों को समायोजित करने के लिए मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 25, 26 और 31 दिसंबर को भोपाल, इटारसी पर स्टॉपेज देते हुए तीन विशेष वन-वे ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें स्लीपर और जनरल कोच होंगे।

पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि-

ट्रेन 01007 सीएसएमटी से 26 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 14:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन में केवल जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

27 दिसंबर को भी दूसरी अनारक्षित ट्रेन संख्या 01411 पुणे से रात 19:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

तीसरी ट्रेन 31 दिसंबर को 01499 पुणे-प्रयागराज वन-वे रात 19:55 बजे पुणे से प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

वन-वे स्पेशल ट्रेन में कोच पोजिशन

इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। उन्होंने कहा कि इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री पोर्टल या 139 नबंर से ले सकते हैं। इसके अलावा तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से हडपसर पुणे के बीच चलेगी। जानिए इसके बारे में भी।

लंबी वेटिंग को देखते हुए लिया फैसला

यात्रियों की भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक रानी कमलापति से हड़पसर पुणे के बीच विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनें को तीन-तीन ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि 02156 ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रानी कमलापति से सुबह 08:40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन हडपसर पुणे मध्य रात्रि 00:10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम में 09:37 बजे और इटारसी 11:05 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 02155 हडपसर पुणे से रानी कमलापति के बीच 28 दिसम्बर से 11 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ये ट्रेन हड़पसर से सुबह 07:50 बजे प्रस्थान कर इटारसी 21:55 बजे, नर्मदापुरम 22:17 बजे होकर रानी कमलापति रात्रि 23:40 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन की कोच पोजिशन

इस ट्रेन में 03 एसी सेकंड, 06 एसी इकॉनोमी श्रेणी, 02 स्लीपर, 04 जनरल, जनरेटर कार 01 एवं एसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 17 कोच रहेंगे।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026