शिक्षा किसी भी समाज व राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधारः मुख्यमंत्री साय

शिक्षा किसी भी समाज व राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधारः मुख्यमंत्री साय

By : Swadesh Bhopal
शिक्षा किसी भी समाज व राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधारः मुख्यमंत्री साय

बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति करने का आश्वासन दिया।

शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार

साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार है। इसलिए हमें सभी को अपनी आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित और ज्ञानवान बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाला मेहनतकश समाज बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

समारोह में मुख्यमंत्री ने मांग पर कोसरिया मरार समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने और राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति करने के अलावा आज समाज द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों पर आश्वासन दिया।

ज्योतिबा व सावित्रीबाई फुले को नमन

कार्यक्रम में शाकंभरी माता, भगवान श्रीरामचंद्र एवं सीता मैया और महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण और नमन किया गया।

इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा, वनोपज संघ उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिपं अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, जिपं उपाध्यक्ष तोमन साहू, यशवंत जैन, नपं अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, देवलाल ठाकुर, राकेश यादव, मरार समाज प्रदेशाध्यक्ष सुनील पटेल, तेजराम पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों के अलावा दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर दिव्या मिश्रा, सीईओ सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा और एएसपी मोनिका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026