छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, भारतमाला घोटाला मामले में 9 ठिकानों पर रेड

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, भारतमाला घोटाला मामले में 9 ठिकानों पर रेड

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतमाला प्रोजेक्ट में घोटाले की जांच करते हुए ईडी ने 9 ठिकानों पर रेड मारी है।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ में ED  की बड़ी कार्रवाई, भारतमाला घोटाला मामले में 9 ठिकानों पर रेड

रायपुरः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घोटाला मामले में ईडी की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने इस बार भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत हुए भूमि घोटाले के मामले में यह कार्रवाई की है। टीम ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की है।

प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई मुआवजे के पेमेंट में की गई अनियमितताओं की जांच की गई है। यह जमीन का रायपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तक रोड के लिए अधिग्रहण किया गया था।

इनके यहां की रेड

ईडी की तलाशी अभियान के दायरे में हरमीत सिंह खनूजा, उनके सहयोगियों, संबंधित अधिकारियों और भूमि मालिकों से जु़ड़े ठिकाने शामिल है।

प्रेस नोट में दी जानकारी

कार्रवाई को लेकर ईडी की तरफ से प्रेस नोट जारी किया गया है। इसमें बताया कि रायपुर जोनल कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में कुल नौ परिसरों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में मुआवजा भुगतान से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के संबंध में की जा रही है।"

क्या है भारतमाला परियोजना

भारतमाला प्रोजेक्ट भारत सरकार की एक परियोजना है। इसमें 50 कॉरिडोर करके 550 जिला मुख्यालयों को कम से कम 4 लेन हाइवे से जोड़ना है। इससे रास्तों को इस तरह जोड़ना है कि 80 फीसदी माल ढुलाई को नेशनल हाईवे पर लाया जा सके। इस पूरे मामले की जांच में यह सामने आया कि जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में 43 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

आरोपियों ने कैसे किया घोटाला

जमीन घोटाले को बड़ी चतुराई से अंजाम दिया गया है। एसडीएम, पटवारियों और लैंड माफियाओं के एक सिंडिकेट ने पुरानी तारीख के दास्तावेजों के जरिए यह धोखा किया है। इस घोटाले के आरोपियों में 5 अधिकारी शामिल हैं। इनमें निर्भय कुमार साहू भी शामिल हैं। इन पर 43.18 करोड़ से ज्यादा के गबन का आरोप है। जमीन माफियाओं ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन को 159 प्लॉट में बांट दिया, जिससे उसका मूल्यांकन 29.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 78 करोड़ रुपए हो गया।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 पर राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा हुई। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की, जिसमें अनंत विजय और मोहन सुंदरानी जैसे नाम हैं।

Nov 01, 2026