वाल्मीकि गुफा के कपाट खुलते ही करीला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

वाल्मीकि गुफा के कपाट खुलते ही करीला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

मुख्यमंत्री की पत्नी भी पहुंचेगी

By : स्वदेश डेस्क
वाल्मीकि गुफा के कपाट खुलते ही करीला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अशोकनगर। रंगपंचमी के पर्व पर मंगलवार को जिले के सुप्रसिद्ध जानकी माता मंदिर, वाल्मीकि आश्रम करीला में वार्षिक मेला शबाब पर रहा। सुबह होते ही नजदीकी गांव ललितपुर से झंडा आने के बाद मेले की पारंपरिक तरीके से शुरुआत हुई।


इसके बाद मंदिर परिसर स्थित प्राचीन श्री वाल्मीकि गुफा के कपाट विधि विधान से पूजा-अर्चना करने पर खोले गए। मेले में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला एक दिन पहले ही शुरू हो गया था। जिले के अशोकनगर व मुंगावली रेल्वे स्टेशनों पर इन दौरान भारी भीड़ रही। दोपहर में ऐसा लग रहा था कि मानो सारे रास्ते करीला की ओर मुड़ गए हों। दो वर्ष के अंतराल से आयोजित हो रहे इस मेले में पंद्रह लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दूसरी ओर मेले में बड़ी संख्या में नृत्यांगना पहुंची हैं, जो बुंदेलखंड के लोकनृत्य राई से मन्नत मांगने वालों के लिए बधाई नृत्य करेंगी।

बुंदेलखंड की आस्था का केंद्र - 


गौरतलब है करीला मेला समूचे बुंदेलखंड की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मेले की बढ़ती प्रसिद्धि के चलते अब यहां प्रदेश के अन्य अंचलों के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु आने लगे हैं। मेले में उत्तरप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कुछ ही दिनों पहले उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। नतीजों से पहले करीला मंदिर की दानपेटी खुलने पर तमाम दावेदारों के मन्नत पूरी करने के पत्र प्राप्त हुए थे। इसके कारण मेले में इस बार कई व्हीआईपी के आने की संभावना भी है। इसके लिए अशोकनगर-विदिशा मार्ग से मोलाडेम होते हुए व्हीआईपी मार्ग तैयार भी कराया गया है। प्रशासन के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह भी आज दोपहर बाद करीला पहुंचेगी।

संबंधित सामग्री

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुपवा के विद्यार्थियों का नाटक शून्य से शिखर तक देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष और सेवा की प्रेरणा देता है।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026