Farmer Creates Modi Portrait With Jhalmuri

किसान ने झालमुड़ी से बनाई पीएम मोदी की तस्वीर, बताया ‘एकता और जनभावना’ का प्रतीक

नर्मदापुरम के किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने झालमुड़ी से पीएम मोदी की अनोखी तस्वीर बनाई। इसे बंगाल जीत और ‘विविधता में एकता’ का प्रतीक बताया।

By : स्वदेश डेस्क
किसान ने झालमुड़ी से बनाई पीएम मोदी की तस्वीर, बताया ‘एकता और जनभावना’ का प्रतीक

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र के एक किसान और कलाकार ने अपनी अनोखी कला से लोगों का ध्यान खींचा है। ग्राम सुपरली निवासी किसान एवं कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की तस्वीर झालमुड़ी यानी मुरमुरे के दानों से तैयार की है। इस खास चित्रकला को उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और शपथ ग्रहण समारोह को समर्पित किया है।सोलंकी की यह कलाकृति सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक चित्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संघर्ष, सादगी और जनसामान्य की भावनाओं का प्रतीक है।

‘झालमुड़ी भारत की सादगी और संघर्ष की पहचान’

योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी के मुताबिक झालमुड़ी देश के आम जनजीवन से जुड़ा खाद्य पदार्थ है, जो सादगी और संघर्ष का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में इसे अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन इसकी मूल भावना एक जैसी रहती है।सोलंकी ने कहा कि यही भारत की “विविधता में एकता” की असली ताकत है। उन्होंने बताया कि बंगाल चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के झालमुड़ी खाने की चर्चा पूरे देश में हुई थी और इससे इस पारंपरिक खाद्य पदार्थ को नई पहचान मिली।

बंगाल चुनाव से जोड़ा खास संदेश

कलाकार सोलंकी ने अपनी इस कला को बंगाल में भाजपा की जीत से भी जोड़ा। उनका मानना है कि सामान्य जनजीवन से जुड़ी चीजें जब राष्ट्रीय नेतृत्व से जुड़ती हैं, तो वे लोगों की भावनाओं का हिस्सा बन जाती हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के झालमुड़ी खाने का संदेश देश और दुनिया में तेजी से फैला और इसका असर बंगाल चुनाव में भी देखने को मिला।

महापुरुषों के संघर्ष का भी किया जिक्र

सोलंकी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौर को याद करते हुए कहा कि देश के महापुरुषों ने सीमित संसाधनों में सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए संघर्ष किया। ऐसे समय में सामान्य खाद्य पदार्थ ही उनकी ऊर्जा और संकल्प का आधार बनते थे।उनका कहना है कि आज भी सामान्य लोगों से जुड़ी चीजें समाज को जोड़ने और प्रेरित करने का काम करती हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने झालमुड़ी से प्रधानमंत्री मोदी की यह अनोखी तस्वीर तैयार की।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026