Bhopal Farmers Protest

Farmer protest: तीसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी, ट्रैफिक बदली, सरकार ने तेज की बातचीत

भोपाल में एमपी के किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। वहीं, प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन से लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार ने बातचीत के लिए समिति बनाकर प्रक्रिया तेज की।

Farmer protest: तीसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी, ट्रैफिक बदली, सरकार ने तेज की बातचीत

Bhopal Farmer Protest

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। किसानों की कई मांगों को लेकर हो रहा प्रदर्शन सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहा था। हालांकि पुलिस ने किसानों को वीर सावरकर सेतु के पास रोक दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर 4 बसों की बैरिकैडिंग और ट्रैफिक डाइवर्जन किया गया है। इससे होशंगाबाद रोड और आसपास के इलाकों में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, किसान मूंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था और एमएसपी से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही हालात पर नजर रखी जा रही है। इस  बीच सरकार ने किसान प्रतिनिधियों के साथ संवाद की प्रक्रिया भी जारी रखी है।

किसानों का अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन

किसानों का प्रदर्शन कुछ अलग-अलग तरीकों से देखने को मिला। जहां कुछ किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध दर्ज कराया। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। हालांकि पुलिस के समझाने पर वह नीचे उतर आए। फिर वहीं बैठकर अपनी मांगों के  समर्थन में नारे लगाते रहे। सड़क किनारे दाल-बाटी बनाकर भोजन की व्यवस्था की गई। कुछ किसानों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया तो रातभर जागने के बाद कुछ किसान आराम करते नजर आए। प्रदर्शन में महिलाओं के साथ Zen-G की भी भागीदारी देखने को मिली।

ट्रैफिक डायवर्जन से लोगों को परेशानी

सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही सीमित कर दी गई है। इसका असर रोजाना सफर करने वाले लोगों पर दिखाई दे रहा है। नर्मदापुरम रोड पर और आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस मार्ग पर स्थित सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। ताकि विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार ने संवाद से समाधान पर जोर दिया

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ सदैव खड़ी है। उनकी समस्याओं का समाधान सकारात्मक सुझावों और आपसी संवाद के जरिए निकालने का प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंत्रियों की एक समिति गठित की है। वह लगातार किसान प्रतिनिधियों के साथ लगातार चर्चा कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान आम जनता को असुविधा न हो। इसकी चिंता दोनों पक्षों को मिलकर करनी चाहिए।

सीएम हाउस पर सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर चार स्तर की बैरिकेडिंग की गई है। कई स्थानों पर बसें और लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं। भोपाल पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए वैकल्पिक रूट लागू किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच संवाद प्रक्रिया जारी है ताकि मांगों के समाधान का रास्ता निकाला जा सके।

संबंधित सामग्री

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026