हिज्ब-उत-तहरीर के पांच और संदिग्धों का सुराग, NIA ने पेश किया 18वें आरोपी का पूरक चालान

हिज्ब-उत-तहरीर के पांच और संदिग्धों का सुराग, NIA ने पेश किया 18वें आरोपी का पूरक चालान

By : Swadesh Bhopal
हिज्ब-उत-तहरीर के पांच और संदिग्धों का सुराग,  NIA ने पेश किया 18वें आरोपी का पूरक चालान

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (Hizb-ut-Tahrir) से जुड़ी जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने संगठन के 18वें आरोपी के खिलाफ पूरक अभियोग पत्र (चार्जशीट) न्यायालय में पेश कर दिया है।एनआईए ने इस पूरक चालान के साथ पांच अन्य संदिग्धों की भूमिका का भी खुलासा किया है। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी या विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

पहले 17 आरोपियों पर हुई थी कार्रवाई

इससे पहले 4 नवंबर 2023 को एनआईए ने हिज्ब-उत-तहरीर के 17 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ये सभी आरोपी मध्यप्रदेश एटीएस (MP ATS) की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए थे।जांच में खुलासा हुआ कि संगठन से जुड़े सदस्य मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर लाकर भारत में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रच रहे थे।

शरीयत लागू करने की वैश्विक मुहिम

हिज्ब-उत-तहरीर एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधित संगठन है जो विश्वभर में शरीयत आधारित शासन लागू करने के उद्देश्य से काम कर रहा है। एनआईए की ताजा जांच में जिन नामों का खुलासा हुआ है, उनमें शामिल हैं-मोहसिन खान उर्फ दाऊद, मोहम्मद आलम, मिसबह उल हसन, यासिर खान, सैयद दानिश अली और मोहम्मद शाहरुख।

नेटवर्क की जांच जारी

मई 2023 में एमपी एटीएस ने इस प्रकरण को दर्ज कर प्रदेश और अन्य राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब एनआईए इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क और फंडिंग स्रोतों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

तराई के घने जंगलों, कलकल बहती नदियों और दुर्लभ वन्यजीवों की अनूठी दुनिया को करीब से देखने का इंतजार खत्म हो गया है।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026