दिल्ली कार ब्लास्ट में उत्तर प्रदेश के 5 नागरिकों ने गंवाई जान, घर पहुंचे शव

दिल्ली कार ब्लास्ट में उत्तर प्रदेश के 5 नागरिकों ने गंवाई जान, घर पहुंचे शव

By : Swadesh Bhopal
दिल्ली कार ब्लास्ट में उत्तर प्रदेश के 5 नागरिकों ने गंवाई जान, घर पहुंचे शव

अमरोहा, शामली, श्रावस्ती और मेरठ के रहने वाले थे मृतक

दिल्ली में सोमवार रात लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार धमाके में जान गंवाने वाले 9 नागरिकों में से 5 लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। इनमें अमरोहा के दो, जबकि शामली, श्रावस्ती और मेरठ के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सभी शवों की शिनाख्त के बाद उन्हें उनके पैतृक घर भेज दिया गया है।

अमरोहा के दो लोगों की मौत

धमाके में अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के मांगरोल निवासी अशोक (35) और हसनपुर निवासी खाद व्यापारी लोकेश अग्रवाल (52) की मौत हो गई। दोनों के शव अमरोहा स्थित उनके पैतृक आवास पर लाए गए हैं।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अशोक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में संविदा कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी पत्नी सोनम और बच्चों के साथ दिल्ली के जगतपुर इलाके में किराए के मकान में रहता था। वहीं, लोकेश अग्रवाल की पहचान हसनपुर के एक खाद व्यापारी के रूप में हुई है।

शामली के नोमान ने तोड़ा दम, भाई गंभीर रूप से घायल

दिल्ली ब्लास्ट में शामली के झिंझाना कस्बे के निवासी नोमान (22) की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों भाई कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे और कॉस्मेटिक का सामान खरीदने दिल्ली गए थे। लाल किले के पास कार धमाके की चपेट में आने से नोमान की मौके पर ही मौत हो गई।

मेरठ के मोहसिन की भी मौत

दिल्ली कार ब्लास्ट में मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी, न्यू इस्लाम नगर निवासी मोहसिन की भी मौत हो गई। मोहसिन दिल्ली में अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ रहता था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन करता था।मंगलवार को जब उसका शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। पिता रफीक ने बताया कि मोहसिन की शादी दिल्ली में हुई थी और उसका भाई भी वहीं रहता है। दिल्ली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।

श्रावस्ती के दिनेश की भी हुई मौत

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के चिकनीपुरवा गनेशपुर निवासी दिनेश कुमार (32) की भी धमाके में मौत हो गई। दिनेश दिल्ली में अपने भाइयों राजेश और गुड्डू के साथ रहता था। तीनों अलग-अलग जगहों पर काम करते थे। दिनेश उस इलाके में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था, जहां विस्फोट हुआ।दिनेश के पिता भूरे मिश्रा ने बताया कि राजेश ने अपने छोटे भाई गुड्डू को दिनेश की खबर लेने के लिए घटनास्थल पर भेजा था, जहां उसे पता चला कि दिनेश की मौत हो चुकी है। दिनेश अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

संबंधित सामग्री

UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एक स्नातक और पांच शिक्षक सीटों में भाजपा ने चार और सपा ने दो पर जीत दर्ज की। मेरठ, लखनऊ और बरेली-मुरादाबाद में भाजपा के उम्मीदवार जीते।

Oct 28, 2026
UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना जारी है। मेरठ की दोनों सीटें भाजपा ने जीत लीं, लखनऊ में बढ़त है, जबकि वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा आगे चल रही है।

Oct 27, 2026
Meerut Amit Kashyap Murder: मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा

Meerut Amit Kashyap Murder: मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा

मेरठ की अदालत ने पति की हत्या के दोषी रविता और अमरदीप को मृत्युदंड दिया। साजिश में शव के नीचे सांप रखा गया, पर पोस्टमार्टम ने गला घोंटने की बात साबित की।

Oct 16, 2026
Raja Raghuvanshi Case: मुस्कान साहिल को फांसी के बाद राजा रघुवंशी की मां का सवाल, मेरे बेटे को न्याय कब मिलेगा?

Raja Raghuvanshi Case: मुस्कान साहिल को फांसी के बाद राजा रघुवंशी की मां का सवाल, मेरे बेटे को न्याय कब मिलेगा?

मेरठ के मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा मिलने के बाद राजा रघुवंशी की मां उमा ने बेटे के लिए न्याय मांगा। उन्होंने सोनम समेत सभी आरोपियों को कड़ी सजा देने की अपील की।<br/>

Oct 15, 2026
मेरठ नीला ड्रम केस में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला

मेरठ नीला ड्रम केस में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला

मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जानिए अदालत ने क्या कहा।

Oct 14, 2026