Raja Raghuvanshi Mother Demand Justice

Raja Raghuvanshi Case: मुस्कान साहिल को फांसी के बाद राजा रघुवंशी की मां का सवाल, मेरे बेटे को न्याय कब मिलेगा?

मेरठ के मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा मिलने के बाद राजा रघुवंशी की मां उमा ने बेटे के लिए न्याय मांगा। उन्होंने सोनम समेत सभी आरोपियों को कड़ी सजा देने की अपील की।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Raja Raghuvanshi Case: मुस्कान साहिल को फांसी के बाद राजा रघुवंशी की मां का सवाल, मेरे बेटे को न्याय कब मिलेगा?

Raja Raghuvanshi question on Sonam

इंदौर। मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस फैसले के बाद इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में भी न्याय की मांग फिर तेज हो गई है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने सवाल उठाया है कि उनके बेटे को आखिर न्याय कब मिलेगा।

हमारे बेटे को कब इंसाफ मिलेगा

उमा रघुवंशी का कहना है कि जैसी सजा मुस्कान और साहिल को मिली है, वैसी ही सजा राजा की हत्या के आरोपियों को भी मिलनी चाहिए। इनमें उनकी पत्नी सोनम भी शामिल हैं। उमा ने कहा कि बेटे की हत्या ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। वे लगातार इस उम्मीद में हैं कि एक दिन उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

जल्द सुनवाई और सख्त सजा की मांग

राजा की मां चाहती है कि वारदात को अंजाम देने वालों को ऐसी सजा मिले, जिससे पीड़ित परिवार को सच में न्याय का एहसास हो। उन्होंने मांग की कि सोनम और बाकी आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए। उमा को उम्मीद है कि मेरठ मामले में आए फैसले के बाद उनके बेटे के केस में भी न्याय को तेजी से आगे बढ़ेगी। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती। उन्हें पूरा न्याय नहीं मिलेगा।

देशभर में सुर्खियों में रहा था मामला

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। हनीमून पर गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी का 23 मई 2025 को गायब होने के बाद 2 जून 2025 को मेघालय के सोहरा में गहरी खाई में बरामद हुआ था। इस केस में राजा की पत्नी सोनम और कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगे हैं। हालांकि इस मामले में आरोपियों को सजा मिलेगा या नहीं क्योंकि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल एक मां की न्याय की गुहार एक बार फिर चर्चा में है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026