बाहर होंगे फर्जी दस्तावेजों से भारत के मतदाता बने विदेशी नागरिक

बाहर होंगे फर्जी दस्तावेजों से भारत के मतदाता बने विदेशी नागरिक

By : Swadesh Bhopal
बाहर होंगे फर्जी दस्तावेजों से भारत के मतदाता बने विदेशी नागरिक

मप्र में एसआईआर के बाद जेल पहुंचेंगे घुसपैठियों के संरक्षक

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से मध्यप्रदेश सहित देशभर में लाखों की संख्या में फर्जी मतदाता सामने आने की संभावना है। मतदाता सूचियों का यह पुनरीक्षण उन घुसपैठियों का भी पर्दाफाश करेगा, जो फर्जी तरीके से आधार कार्ड, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाकर भारत में रह रहे हैं और यहां के संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। ये षड्यंत्रकारी गतिविधियों में संलिप्त होकर भारत के लिए खतरा बन रहे हैं और भारतीय लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर रहे हैं।

पहचान के बाद होंगे देश से बाहर

इन अवैध घुसपैठियों की पहचान के बाद उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। साथ ही भारत में उनके संरक्षकों की पहचान कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से स्पष्ट संकेत दिए गए कि बिहार की तरह मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों में भी अवैध घुसपैठियों की पहचान एसआईआर के माध्यम से की जानी है। इसी उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए पार्टी संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेगा।

फर्जी दस्तावेज बनाने-बनवाने वालों पर होगी कार्रवाई

एसआईआर के दौरान विदेशी घुसपैठियों की पहचान के बाद उनके मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए उपयोग किए गए आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा अन्य दस्तावेजों की प्रमाणिकता की गहन जांच की जाएगी। शासन-प्रशासन स्तर पर भी इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की जांच होगी।फर्जी दस्तावेज बनाने या बनवाने में शामिल दलालों, अधिकारी-कर्मचारियों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

दिवंगत और विस्थापित मतदाताओं के नाम सूची से हटेंगे

एसआईआर के दौरान दिवंगत मतदाताओं तथा एक राज्य से दूसरे राज्य में विस्थापित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं को किसी एक ही स्थान की सूची में रखा जाएगा। सुविधा के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर मतदाता बनने वाले राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके परिजनों के नाम भी दो या अधिक स्थानों की सूची से हटाए जाएंगे।

लापरवाह बीएलओ सेवा से निष्कासित

राजधानी भोपाल में मंगलवार से शुरू हुए मतदाता सूची के गहन परीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने देर रात बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-3 प्रशांत दुबे को शासकीय सेवा से निष्कासित कर दिया।उनकी ड्यूटी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-150 पर लगाई गई थी, लेकिन मंगलवार को वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

लापरवाह कर्मचारियों की सूची हो रही तैयार

कलेक्टर ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है, जो इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। उनके विरुद्ध भी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026