Free Ayurvedic Health Camp Held in Bhopal

भोपाल के अभिरुचि परिसर में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, 66 मरीजों को मिला उपचार

भोपाल के अभिरुचि परिसर में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 66 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार और परामर्श दिया।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल के अभिरुचि परिसर में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, 66 मरीजों को मिला  उपचार

भोपाल के अभिरुचि परिसर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में शनिवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक जटिल रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। श्री परमार्थ औषधालय, अभिरुचि परिसर द्वारा विश्व आयुर्वेद परिषद–चिकित्सा प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 66 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक उपचार और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद, मध्यप्रदेश के संरक्षक एवं पूर्व जिला आयुष अधिकारी सीहोर डॉ. रामप्रताप सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अभिरुचि परिसर और आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न जटिल रोगों के लिए आयुर्वेदिक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई।

शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम में शामिल रहे

  • डॉ. प्रियेष दीक्षित (एम.डी. आयुर्वेद मेडिसिन), मेडिकल ऑफिसर, आयुर्वेद औषधालय, पंचशील नगर।
  • डॉ. मंदाकिनी केशवाल (एम.डी. आयुर्वेद), मेडिकल ऑफिसर, आयुर्वेद औषधालय, पंचशील नगर।
  • डॉ. सचिन खेड़ीकर (एम.डी., पीएच.डी. आयुर्वेद), आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं प्राचार्य, आईईएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, रातीबड़, भोपाल।
  • डॉ. श्वेता जैन, महिला आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, मनकापुर, बाड़ी, जिला रायसेन।

66 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

चिकित्सकों की टीम ने कुल 66 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप आयुर्वेदिक उपचार, जीवनशैली संबंधी सुझाव और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर का लाभ स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उठाया।

मंदिर समिति और स्वयंसेवकों का रहा सहयोग

श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया और इस तरह के जनहितकारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने चिकित्सकों की टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन एवं व्यवस्थापन स्वयंसेवकों द्वारा किया गया, जिससे शिविर सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026