Free Medical Camp Held in Bhopal

भोपाल के आनंद नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 220 श्रमिकों की हुई जांच

भोपाल के आनंद नगर चौराहे पर रेडक्रॉस डे सेवा सप्ताह के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें करीब 220 श्रमिकों की जांच हुई और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श व दवाएं दीं। नेत्र, दंत और शुगर जांच ज

भोपाल के आनंद नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 220 श्रमिकों की हुई जांच

Bhopal News

भोपाल। 11 मई 2026। विश्व रेडक्रॉस दिवस सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, राज्य शाखा भोपाल द्वारा आनंद नगर चौराहे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीपुल्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा श्रमिक एवं मजदूर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

इस सेवा कार्य में सेवा भारती एवं एम.पी. फार्मा का विशेष सहयोग रहा। शिविर में लगभग 220 मजदूर एवं जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार एवं परामर्श दिया गया। शिविर में विशेष रूप से नेत्र, दंत, शुगर एवं यूरिक एसिड की जांच की गई तथा मरीजों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सेवा भारती भोपाल महानगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह, डॉ. रामवतार यादव, डॉ. सत्येंद्र सिंह बघेल, दिनेश आर्य, राजवीर त्यागी, राज सिंह बघेल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता रही। 

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महोदय ने बताया कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से गरीब एवं मजदूर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा भोपाल महानगर के विभिन्न चौराहों एवं श्रमिक क्षेत्रों में लगातार निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026