Indore Jio Petrol Diesel Price Hike Rs 5 and Rs 3

JIO Petrol Price Hike: इंदौर में जियो के पंपों पर पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा, बिना सूचना बढ़े दाम

इंदौर में रिलायंस जियो के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पांच रुपए और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। नई दरें 11 अक्टूबर सुबह छह बजे से लागू हैं, पर इसकी कोई सार्वजनिक सूचना नहीं दी गई।

By : संजय चतुर्वेदी
JIO Petrol Price Hike: इंदौर में जियो के पंपों पर पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा, बिना सूचना बढ़े दाम

Indore Jio Fuel Pump Diesel Petrol price Hike

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में रिलायंस जियो के पेट्रोल पंप को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अब यहां पर ईंधन भरवाना उपभोक्ताओं की जेब पर ज्यादा भारी पड़ेगा। यहां पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतें 11 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं।

पंप पहुंचने पर उपभोक्ताओं को पता चले नए रेट

दिक्कत सिर्फ दाम बढ़ने की नहीं, बल्कि बिना बताए कीमतें बढ़ने की भी है। कंपनी ने बढ़ोतरी की कोई अधिकृत जानकारी पब्लिक नहीं की गई थी। इसका नतीजा यह रहा कि कई ग्राहक अगले दिन टंकी भरवाने पहुंचे तो मीटर पर बदला हुआ रेट देखकर चौंक गए। पंप पर खड़े लोगों में इसे लेकर उलझन साफ दिखी।

कंज्यूमर का कितना खर्च बढ़ेगा

आपको बता दें कि हिसाब सीधा है। पेट्रोल में हर लीटर पर पांच रुपये ज्यादा लगेंगे, यानी 10 लीटर भरवाने पर 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। ऐसे ही डीजल में यही खर्च 10 लीटर पर 30 रुपये बैठता है। रोज गाड़ी चलाने वालों और कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए यह फर्क महीने में अच्छा खासा हो सकता है।

एसोसिएशन ने की पुष्टि लेकिन कंपनी से साधी चुप्पी

इंदौर पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वासु ने दाम बढ़ने की पुष्टि की है। लेकिन कंपनी की तरफ से अब तक यह नहीं बताया गया कि कीमतें किस आधार पर बढ़ाई गईं। यह भी साफ नहीं है कि इसकी जानकारी पहले सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। ग्राहकों को अब कंपनी के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026